क्या दीपेन्द्र लालवानी रिपीट होंगे?

deependra lalwaniनगर निगम चुनाव में रुचि रखने वालों के बीच इस विषय पर चर्चा आम है कि क्या भाजपा पार्षद दीपेन्द्र लालवानी को फिर से पार्टी टिकट देगी? मोटे तौर पर ये बात पचती भी है, क्योंकि फिलवक्त शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी की नजर में कोई दूसरा अच्छा विकल्प नहीं है। कदाचित यह जानते हुए किसी और ने इस दिशा में कोशिश भी नहीं की।
असल में लालवानी को इस बार टिकट नहीं मिलने की चर्चा उठी थी। कारण ये कि उन्हें शहर भाजपा की कार्यकारिणी में स्थान दिया गया था। इस पर कयास ये ही रहा कि चूंकि उन्हें फिर टिकट देने का मानस नहीं है, इस कारण अभी से संगठन में एडजस्ट किया गया है। इसी बीच देवनानी के रहमोकरम पर ही मनोनीत हुए पार्षद रेमश चेलानी का भी नाम उभरा कि वे टिकट पाने के लिए एडी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज भी यही कह रही थी कि इस बार चुनाव की पूरी तैयारी में है। मगर बताया जाता है कि अभी उन्हें देवनानी ने ठीक से हरी झंडी नहीं दी है। उनका सकारात्मक बिंदु ये है कि वे अच्छे फंड मैनेजर हैं, मगर नकारात्मक बिंदु ये है कि वे वार्ड 57 में बाहर के कहे जाएंगे। हालांकि भाजपा व संघ की नजर में बाहरी जैसा कोई मसला नहीं रहता, वे जिसे तय करते हैं, उसे जितवाना भी जानते हैं। हालांकि अभी जद्दोजहद चल रही है। चेलानी के लिए एक विकल्प वार्ड 59 का भी है। ऐन वक्त पर कुछ भी हो सकता है।
-तेजवानी गिरधर
7742067000

error: Content is protected !!