बहू प्रतीक्षित रोपवे को हरी झण्डी का इंतजार

savitri pahadiपुष्कर। सावित्री पहाड़ी पर बहू प्रतीक्षित रोपवे को आम पब्लिक के लिए शुरू किये जाने में नगर पालिका की हरी झण्डी का इंतजार है।
जानकारी मिली है की सभी विभागों ने रोपवे को क्लियरेंस दे दी है। अब केवल नगर पालिका की अंतिम स्वीकृति मिलते ही रोपवे सेवा शुरू कर दी जायेगी।
रोपवे उड़न (खटोले) की ट्रायल का काम भी पूरा कर लिया गया है।
रोपवे में 12 ट्रालियां है। एक ट्राली में 6 व्यक्तियो की कैपिसिटी है। इस हिसाब से एक बार में 72 व्यक्ति पहाड़ी पर आ जा सकते है।
रोपवे के शुरू हो जाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगो के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार नाथू शर्मा की फेसबुक वाल से साभार

error: Content is protected !!