गालों पर लाली और वार्ड में हरियाली की ओर पार्षद ज्ञान सारस्वत

ज्ञान सारस्वतरजनीश रोहिल्ला। अजमेर
ज्ञान सारस्वत हमेशा चर्चा में रहते हैं, वार्ड तीन से पार्षद हैं। मंत्री वासुदेव देवनानी के वार्ड में रहते हैं।
चर्चा में तो उसी दिन से आ गए थे, जब उन्होंने वार्ड पार्षद का पहला चुनाव लड़ा था। भाजपा से टिकट मांगा था। मंत्री महोदय ने नहीं दिया। सारस्वत ने भी ताल ठोक दी। निर्दलीय ही चुनाव लड़ा। लड़ा ही नहीं मंत्रीजी के वार्ड में ही बीजेपी को रिकार्ड मतों से हरा दिया।
स्वाभाविक है कुछ तो करिशमाई नेतृत्व होगा। उसके बाद जनसेवा और समाज सेवा की ऐसी मुहिम चलाई जो अब तक जारी है। चर्चा में बने रहने का तरीका जानते हैं।
चर्चा भी ऐसी नहीं की किसी महान आदमी के जन्मदिन पर अस्पताल पहुंचकर दो दो बिस्कुट बांट कर नाम कमाया हो।
ठोस काम-ठोस नाम। कुछ अलग करके दिखाने की खुबियां रहीं हैं। वार्ड का थ्रीडी नक्शा बनवाया। नक्शे में वार्ड में लगे एक-एक पोल, पेड़, गली, निवासियों की संख्या, मकानों की लोकेशन। सबको शामिल किया। आठ महीने की मेहनत से तैयार हुआ। अजमेर शहर का पहला नागरिक नक्शा।
एक वेबसाइट बनवाई। वेबसाइट ऐसी की वार्ड के नागरिक ही नहीं कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या, दुख, तकलीफ ज्ञान सारस्वत को बताएं और सारस्वत खुद ही नागरिक से संपर्क कर उनकी समस्या के समाधान में जुट जाते हैं।
ये किसी भी वार्ड पार्षद की उपलब्धी ही कही जाएगी। कभी विशाल जागरण तो कभी वृक्षारोपण अभियान।
अब वार्ड में 2100 पेड़ लगाने के ल्क्ष्य के साथ अभियान शुरू किया। पहले ही चरण में मंगलवार को 200 पेड़ लगाए। दूसरे पार्षदों को इतनी फुर्सत कहां है। जो वार्ड में हरयिाली के लिए इतना बड़ा लक्ष्य रखें।
बधाई के पात्र हैं वार्ड तीन के पार्षद ज्ञान सारस्वत।

error: Content is protected !!