निशि मुकेश के अजमेर आगमन पर वृक्षारोपण

आज दिनांक 15 सितंबर 2017 को को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती निशि मुकेश के अजमेर आगमन पर तीन दिवसीय प्रवास के दौरान आज बजरंग मंडल व आदर्श मंडल में मंडला अनुसार बैठक वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया केंद्र व प्रदेश द्वारा तय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए निशि मुकेश ने कहा कि महिलाओं को संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए क्योंकि महिलाएं ही किसी भी परिवार के अंदर तक जा कर संगठनात्मक कार्य कर सकती है महिला मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा चूल्हे से चौपाल तक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को अभी से आगामी चुनावों को लेकर के कमर कस लेनी चाहिए आज के कार्यक्रमों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रशिम शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी विजय,सलोनी जैन, सीमा गोस्वामी, कल्पना कस्वा, सावित्री शर्मा आदि महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे

error: Content is protected !!