रूस में अध्ययन करेगे पेरू के सैनिक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पेरू और रूस के बीच हुए समझौते के तहत पेरू के 200 सैनिक रूसी विश्वविद्यालयों में अध्ययन करेगे।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार पुतिन ने एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के मौके पर अपने पेरू के राष्ट्रपति ओलांटा हुमाला को बताया कि बिजली उद्योग, मत्स्य पालन, सैन्य व तकनीकी सहयोग और शिक्षा के क्षेत्र में संयुक्त रूप से काम करने की संभावनाएं है।

पुतिन ने कहा कि रूस में इस वक्त पेरू के 89 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। हम रूसी रक्षा मंत्रालय के विश्वविद्यालयों में 200 से अधिक सैनिकों के प्रशिक्षण का संचालन कर रहे है।

पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद जताई है कि द्विपक्षीय संबंध और व्यापार नई स्तर पर पहुंचेगा।

error: Content is protected !!