खुद ठाकरे परिवार बिहार से आया है : दिग्विजय सिंह

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा बिहारियों के खिलाफ दिया गया बयान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की पार्टियों के गले नहीं उतरा है।

लालू यादव की पार्टी राजद के सासद रामकृपाल यादव ने ठाकरे को देशद्रोही करार दिया है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र को बिहार के लोगों को अपने खून-पसीने से सींचा है। ठाकरे को अपनी जुबान पर लगाम लगाना चाहिए, ठाकरे बंधुओं को अपने गिरेबान में झाकना चाहिए। सरकार को ठाकरे के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

नीतीश कुमार की पार्टी जेडी (यू) ने भी राज ठाकरे के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। जेडी (यू) प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने कहा है, ऐसा लगता है कि राज ठाकरे एक और भिन्डरावाले पैदा करना चाहते हैं। मुंबई की हालत यह है कि राज ठाकरे जो चाहते हैं वही कानून बन जाता है। ऐसा लगता है कि ठाकरे परिवार देश के कानून और संविधान से इतर एक परिवार है। राज ठाकरे जब देश की बात करते हैं तो उन्हें अपनी छाती चौड़ी रखनी चाहिए। उन्हें देश के गरीब और पिछड़े इलाके के लोगों के प्रति हमदर्दी रखनी चाहिए और उनके दिल में सभी लोगों के लिए जगह होनी चाहिए।

तिवारी ने राज ठाकरे के ऐसे बयानों के लिए काग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, काग्रेस ऐसे भस्मासुर पैदा करने में माहिर है। काग्रेस को समझना चाहिए कि भस्मासुर एक दिन उसके ही माथे पर हाथ रखेगा और पार्टी जलकर भस्म हो जाएगी।

नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राज ठाकरे के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। बीजेपी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश एक फेडरल सिस्टम के तहत चलता है। राज ठाकरे की यह टिप्प्णी मानसिक दिवालियापन का प्रतीक है। ऐसे बयानों से आतंकवाद के खिलाफ बड़ी लड़ाई को नुकसान पहुंच सकता है।

काग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी राज ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मुंबई के असली बाशिदे तो मछुआरे हैं। खुद ठाकरे परिवार बिहार का रहने वाला है। यह परिवार बिहार से जाकर धार में बसा, फिर मुंबई गया। मुंबई में 11 अगस्त को हुई हिंसा के बारे में काग्रेस नेता ने कहा, जो घटना मुंबई में हुई, उसकी जाच होनी चाहिए। इसमें किसी की साजिश लगती है। उन्होंने आशा भोंसले को धमकी देने के लिए भी ठाकरे से माफी की माग की।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने धमकी दी थी कि अगर बिहार से एक युवक को पकड़ कर लाने वाले मुंबई के पुलिसकर्मियों पर बिहार सरकार ने कानूनी कार्रवाई की तो महाराष्ट्र में रहने वाले बिहार के लोगों को घुसपैठिया घोषित कर दिया जाएगा। दरअसल, बिहार के मुख्य सचिव नवीन कुमार ने मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर राज्य से एक युवक को पकड़ने पर नाराजगी जताई है।

नवीन कुमार ने पत्र में कहा था कि अगर मुंबई क्राइम ब्राच बिहार पुलिस की जानकारी के बिना राज्य से किसी व्यक्ति को उठाती है, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। ठाकरे ने कहा कि अगर बिहार सरकार पुलिस जाच में रुकावट डालेगी, तो मनसे महाराष्ट्र में रह रहे बिहार के हर व्यक्ति को घुसपैठिया मानकर राज्य से जाने के लिए मजबूर कर देगी। मनसे प्रमुख ने कहा, मैं बिहार के मुख्य सचिव को बताना चाहूंगा कि आपके राज्य की वजह से महाराष्ट्र में अपराध दर लगातार बढ़ती जा रही है। आजाद मैदान में 11 अगस्त को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान अब्दुल कादिर मुहम्मद यूनुस अंसारी [19] ने नजदीक ही स्थित अमर जवान स्मारक का अपमान किया था। मुंबई क्त्राइम ब्राच ने सोमवार को बिहार के सीतामढ़ी से अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!