राजेन्द्र जोशी को साहित्य मंडल का हिंदी साहित्य सेवी सम्मान

press note Photo 26052017 (1)बीकानेर/ 26 मई/ साहित्य मंडल नाथद्वारा द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध-संगोष्ठी के दूसरे दिवस बीकानेर के प्रतिष्ठित कवि-कहानीकार राजेन्द्र जोशी को उनकी हिंदी साहित्य सेवाओं हेतु साहित्य मंडल का हिंदी साहित्य सेवी सम्मान अर्पित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक श्यामप्रकाश देवपुरा ने बताया कि साहित्य मंडल के 80 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘महात्मां बुद्ध के सिद्धांतों की वर्तमान सामाजिक परिवेश में उपादेयता’ विषय पर देश के विभिन्न भागों से पहुंचे विद्वानों ने चर्चा की तथा इस अवसर पर हिंदी साहित्य में विशिष्ट योगदान हेतु राष्ट्रीय स्तर के चयनित साहित्यकारों के सम्मान की श्रृंखला में राजेन्द्र जोशी को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलवर के साहित्यकार बलवीर सिंह करूण ने की तथा मुख्य अतिथि उज्जैन के हितेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि जयपुर के बिठ्ठल पारीक थे। सम्मान समारोह में हिंदी और राजस्थानी के साहित्यकार माधव नागदा, गोपाल प्रसाद मुदगल, आशा पांडे ओझा, एमडी केनरिया, रामेश्वर लाल सहित देश के विभिन्न प्रांतों के अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।
हीरालाल हर्ष ने बताया कि नाथद्वारा की राष्ट्रीय शोध-संगोष्ठी में एक सत्र के विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए सम्मानित कवि-कहानीकार राजेन्द्र जोशी ने महात्‍मा बुद्ध के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनकी वर्तमान समय और परिवेश में उपादेयता के संबंध में विस्तार से विचार व्यक्त किए। जोशी ने अपने सम्मान को हिंदी भाषा और साहित्य का सम्मान बताते हुए कहा कि राष्ट्रभाषा हिंदी की प्रतिष्ठा हेतु साहित्य मंडल का योगदान अविस्मरणीय है। हर्ष ने बताया कि राजेन्द्र जोशी की अब तक हिन्दी में 6 पुस्तकें और राजस्थानी में 2 पुस्तकें प्रकाशित हुई है, साथ ही उनकी अनेक पुस्तकों-पत्रिकाओं में सहभागी रचनाकार के रूप में रचनाएं संकलित की गई है। राजेन्द्र जोशी के सम्मान व्यंग्यकार-कहनीकार बुलाकी शर्मा, कवि-आलोचक डॉ. नीरज दइया, कवि-कहानीकार नवनीत पाण्डे, चंद्रशेखर जोशी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
(हीरालाल हर्ष)
अध्यक्ष- मुक्ति

error: Content is protected !!