बीकानेर। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के निवास पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ के 41वें संस्करण का प्रसारण दिखाया गया। न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने महान भौतिक शास्त्री और भारत रत्न सर सी.वी. रमन को याद करते हुए ‘मन की बात’ की शुरुआत की। पशुओं के अपशिष्ट के इस्तेमाल की योजना को गोबरधन योजना नाम मिला। गोबर और कचरे को आय का स्त्रोत भी बनाएं। किसानों को गोबर की ब्रिक्री का सही दाम मिलेगा। गोबरधन योजना के ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म बनेगा। नारियों ने अपने आत्मबल से खुद को आत्मनिर्भर बनाया। पहले पुरुषों की पहचान नारियों से होती थी। नारी का समग्र विकास, सशक्त नारी ही न्यू इंडिया है। आर्थिक समाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हम सबकी जिम्मेदारी। 15 लाख महिलाओं ने एक महीने का स्वचछ्ता अभियान चलाया। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि पीएम के ‘मन की बातÓ में आम जनता भी अपने विचार और सुझावों को साझा करते हैं। देशभर से लोग अपने विचार प्रधानमंत्री को भेजते हैं। प्रधानमंत्री लोगों से सीधी संवाद स्थापित करते हैं। इस अवसर पर मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, भाजयुमो जिला देहात महामंत्री पवन महनोत, शान्तिलाल बोथरा, दिनेश चौधरी, मनोज पडि़हार, प्रणव भोजक महेश छींपा, महेन्द्र, मनोज गिरि, नरेन्द्र भादाणी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।