मदनगंज-किशनगढ। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी ग्रामिण क्षेत्रों का सघन दौरा कर जनता से मत व समर्थन देने की अपील कर रहे है। भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी व कांग्रेस प्रत्याशी नाथुराम सिनोदिया का गांवों में ग्रामीण जनता फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हे विजयी बनाने का संकल्प ले रहे है।
जीत के लिए भागीरथ के भागीरथी प्रयास
प्रत्याशी भागीरथ चौधरी गुरूवार को टोकड़ा गांव से शुरू किया। इसके बाद काली डूंगरी, मोहनपुरा, रहीमपुरा, खातौली, पहुंचने पर ग्रामीणों का रैला स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। बावरियों की ढ़ाणी व रलावता में समर्थकों ने भागीरथ चौधरी को भारी मतों से जिताने का आश्वासन दिया। घसवा की ढ़ाणी, घासलो की ढ़ाणी, चोकी की ढ़ाणी, झांझरों की ढ़ाणी, बरडवालों की ढ़ाणी में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा। हरमाड़ा, रामपुरा में चौधरी के स्वागत के लिए जन समूह उमड़ पड़ा। इबुहारू सरपंच छीतरमल टेलर ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ग्राम काकनियावास, नलू, मुण्डोति, चूरली, चूंदड़ी, तिलोनिया, फलौदा और भोजियावास में भी ग्रामीणों ने चौधरी का गर्म जोशी से स्वागत कर भाजपा को विजय बनाने का भरोसा दिलाया। जनसम्पर्क दौरे में पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल अग्रवाल, भाजपा नेता महेन्द्र पाटनी, सिलोरा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, हरिराम चौधरी, वैदप्रकाश दाधीच, रामअवतार वैष्णव, पूर्व विधायक करतार सिंह चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मराज, बजरंग माली, रामधन पोषक, आदि शामिल थे।
कांग्रेस प्रत्याशी का गांवों में दौरा

प्रत्याशी नाथुराम सिनोदिया गुरूवार को नया गांव से जनसम्पर्क शुरू कर भोपों का बाड़ा, सरगांव, चांदना की ढ़ाणी, रामपुरा की ढ़ाणी, रारी, बीति, डिड़वाना, कदमपुरा, खण्ड़ाच, गुर्जरों की ढ़ाणी, टीहरी, भोगादित, माला, गागुंदा, गोली, सिरोंज, जुगली, गेहलपुर, भावंसा, पहुंचने पर ग्रामीणों ने गरम जोशी के साथ स्वागत किया। दौरे में प्रधान नन्दाराम थाकण, उप प्रधान श्रवण गुर्जर, पूर्व प्रधान रामश्वरलाल खीची, राधामोहन धायल, पूर्व सभापति विपिन्द्रसिंह, लोकसभा अध्यक्ष राकेश शर्मा, करतार चौधरी, राजेन्द्र गांगून्दा, अब्बार खां, ओमप्रकाश आदि साथ में थे।
डोर-टू-डोर- कांग्रेस प्रत्याशी नाथुराम सिनोदिया के समर्थन में ब्लॉक व नगर कांग्रेस पदाधिकारियों ने गुरूवार को नगर के वार्ड सात व आठ में जनसम्पर्क कर सिनोदिया को विजयी बनाने का आव्हान किया। कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेस की रीति-निती के बारे में बताते हुए कांग्रेस को विजय बनाने को कहा है। रामेश्वर सौलंकी ने बताया कि इस दौरे में ब्लॉक अध्यक्ष शक्की भाई, नगर अध्यक्ष मोहित खण्डेलवाल, जिला प्रवक्ता राकेश शर्मा, कृष्णअवतार शर्मा, प्रतिपक्ष नेता हमीदा बानो, कालू रेगर, पार्षद सुशील अजमेरा, सीताराम मालाकार, नरेश बाकलीवाल, प्रेम नर्स, इकराम मंसूरी, सहित अनैक कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्तिक महोत्सव का आयोजन
मदनगंज-किशनगढ। सतगुरू बालकधाम मंदिर में चल रहे पंद्रह दिवसीय कार्तिक महोत्सव में बुधवार को कार्तिक महात्यम, एकादशी की कथा, प्रवचन सत्संग व आरति और प्रसाद वितरण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शनिवार को 4 से 6 बजे तक श्री बालकदास मंडली द्वारा अखण्ड़ सुखमनी का पाठ साहब, श्रीचन्द्र चालिसा, हनुमान चालिसा का पाठ के साथ ही सत्संग व नितनेम होगा। रविवार को प्रात: 10 से एक बजे तक सत्यनारायण की कथा, सत्संग, प्रवचन, गुरूग्रंथ साहब के पाठ का भोग। गुरूनानक साहब के जन्म उत्सव का झूला दर्शन लोरी केक का प्रसाद का भोग लगाया जायेगा।
-राजकुमार शर्मा