राजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी ने कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व में निष्कासित भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द कर दिया हे। मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी ने कुंदन सिंह सोलंकी,चम्पालाल मेवाडा, बसन्तीलाल बाबेल, शांतिलाल बोहरा, नारायण लाल कंसारा और राजेन्द्र मेवाडा सहित छह कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द करते हुए उन्हें पार्टी कार्य में जुटने का आह्वान किया हे।