मतदाता पर्चियों के साथ किया जाएगा मतदान निमंत्रण पत्र

matdaanअजमेर। प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढे इस के लिए यु तो निर्वाचन विभाग कई तरह के प्रयोग कर रहा है लेकिन अजमेर में पहली बार कुछ अभिनव प्रयोग किये जा रहे है। यह पहली बार है जब अजमेर के जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से हर मतदाता को मतदान के लिए निमंत्रण पत्र और पीले चावल वितरित किये जायेंगे।
मतदान के प्रति लोगो में जागरूकता आये और लोग अपने वोट का महत्व समझ कर प्रदेश में एक अच्छी सरकार का गठन करे यह निर्वाचन विभाग का प्रयास है। इसी प्रयास के तहत अजमेर जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अभिनव प्रयोग को करने का निश्चय किया है। स्वीप कमेटी अध्यक्ष सीआर मीणा के अनुसार जिला निर्वाचन विभाग ने विभिन्न संस्थाओ की ओर से मतदान के लिए निमंत्रण पत्र छपवाए है। यह निमंत्रण पत्र पीले चावल के साथ हर मतदाता तक पहुचने की व्यवस्था की जा रही है। निमंत्रण पत्रो का वितरण मतदाता पर्चियों के साथ किया जाएगा।

error: Content is protected !!