राज बब्बर व वैभव गहलोत केकड़ी आएंगे

raj babbarकेकड़ी। कांग्रेस सांसद एव फि़ल्म अभिनेता राजबब्बर व प्रदेश कांग्रेस के युवा स्टार प्रचारक वैभव गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिये केकड़ी आयेंगे। कार्यकारी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एव प्रवक्ता रतन पंवार ने जानकारी देते हुए कहा कि फि़ल्म अभिनेता व सांसद राज बब्बर व युवा नेता वैभव गहलोत 26 नवम्बर मंगलवार दोपहर को हेलिकॉप्टर से जयपुर रोड स्थित सीपीएड कॉलेज में बनाये गए हेलीपेड पर उतरेंगे इसके बाद कार द्वारा घंटाघर पहुचेंगे जहंा दोपहर 2 बजे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!