स्वामी विवेकानन्द सार्धशती के उपलक्ष में रविवार को दोपहर 2.30 बजे सांय 5.00 बजे तक आजाद पार्क अजमेर में अखिल भारतीय महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संयुक्त महासचिव विवेकानन्द केंद्र कन्या कुमारी माननीय रेखा जी दवे एवं मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सवंर्धिनी प्रमुख माननीय अल्का ताई ईनामदार, बेलगांव कर्नाटक व कार्यक्रम की अध्यक्षा माननीय प्रो. कविता जी अग्रवाल ने भारत माता व स्वामी विवेकानन्द जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तीन ऊँकार प्रार्थना कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
उसके पश्चात् सामुहिक शक्ति उपासना का प्रदर्शन रेखाजी ओर साथी बहनों ने नृत्य के माध्यम से किया गया तथा बहिन निवेदिता सिंह ओर साथी बहनों ने आत्मरक्षा का सुन्दर प्रदर्शन किया। अतिथिगण के परिचय के पश्चात् अतिथियों का स्वागत श्रीफल भेंट कर किया गया। विवेकवाणी श्रीमती अल्का जी गौड द्वारा की गई।
शक्ति सम्मान में डाॅ कुसुम जी भाटी, माधुरी देवी, राजकुमारी जी राठौड, उषा जी गुप्ता, प्रेमलता जी जैन ओर दुर्गेश जी सांखला, श्रीमती मधुगुप्ता आदि को उनके विशिष्ट कार्यो के लिये सम्मानित किया गया। काव्यगीत सुश्री प्रियंका द्वारा गाया गया, कार्यक्रम की मुख्य वक्ता माननीय अल्का ताई ईनामदार ने महिला को व्यक्ति का प्रथम गुरू, शक्ति स्वरूपा, त्याग व ममता की मूर्ति बताया तथा शक्ति रूपा नारी ने ही विश्व को समय-समय पर सही मार्ग प्रशस्त करने के लिये अनेकानेक उदाहरण प्रस्तुत किये तथा नारी को अपनी शक्ति पहचानकर घर, परिवार, समाज ही नही बल्कि संपूर्ण विश्व के लिये कल्याणकारी बताया। अल्का जी ने बताया की सभी महिलाओं में शक्ति होती है बस उन्हें जगाने की आवश्यकता है।
आभार प्रदर्शन कुसुम जी गौतम व वन्दे मातरम् बहन पूर्णिमा द्वारा करवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 1000 माताओं बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति उर्मिला जी आर्य ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न महिला संगठनो की भूमिका रही। जिसमें कुसुम जी, अल्का जी गौड, अभिलाषा जी, विद्या जी, प्रेमलता जी, रामकन्या जी, डाॅ कमला गोखरू, सुशील राठौड, नीतु जी, नीलम जी, पूर्णिमा, प्रभा जी आदि प्रमुख रही।
-सवंर्धिनी प्रमुख, जि़ला अजमेर
(9785293088)
