दिल्ली-मुंबई में ग्रीन रूट शुरू, अब सीधी जाएंगी उड़ानें

जयपुर। अब उड़ानों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कोई अन्य मार्ग से घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण ने हाल ही मुंबई और दिल्ली के बीच ग्रीन रूट के तहत सीधी विमान सेवाएं शुरू की हैं। इससे मुंबई और दिल्ली जाने के लिए उड़ानों को दूसरे शहरों से होते हुए नहीं गुजरना पड़ेगा। जल्द ही दिल्ली और मुंबई से राजस्थान के शहरों तक का भी सीधा रूट तय कर दिया जाएगा। योजना पर कार्य चल रहा है।

एएआई के सूत्रों के अनुसार, ग्रीन रूट जल्द ही दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-उदयपुर, चेन्नई-बेंगलुरु आदि के लिए लागू किया जा सकता है। इससे दिल्ली और मुंबई से जयपुर, उदयपुर और अहमदाबाद आने-जाने के लिए रूट बदलने की जरूरत नहीं होगी। यह आरएनएवी-5 डिवाइस से संभव हो पाया है।

दिल्ली और मुंबई से उड़ान भरने वाले-जहाज से राजस्थान का सफर करने पर 6 से 10 मिनट समय बचेगा। इससे ईधन भी कम खर्च होगा और वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!