अरांई। जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी, क्षेत्रीय विधायक भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ अरांई तहसील मुख्यालय सहित अन्य गांवों का दौरा कर अभाव अभियोग सुने। इस दौरान इन्हौनें अरंाई, सिरोंज, गेहलपुर, भामोलाव, दादिया, कानपुरा आदि गांवों का दौरा किया। गांवों के मुख्य मार्गो पर फैली गन्दगी को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रमुख को अपनी परेशानियों से अवगत कराया। इस दौरान भाजपा किसान मौर्चा के जिला प्रवक्ता भगवान दत्त शर्मा व भारतीय किसान संघ अध्यक्ष उमराव गौरेली ने जिला प्रमुख माहेश्वरी को राशन कार्ड वितरण, नये जाबॅ कार्ड निर्माण, वृद्धजनों की बंद पेंशन आदि समस्याओं से गुजर रहे ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की। माहेश्वरी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विकास के नाम पर एकजुट होकर ग्राम पंचायत के माध्यम से विकास के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने का आह्वान किया। वहीं विधायक भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं को जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाए का लाभ दिलाने का संकल्प दिलाया। जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी ने दोरे के दौरान अरंाई में किसान सेवा केन्द्र का उद्द्याटन भी किया। जिला प्रमुख पति दिनेश तोतला,भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रतन दुल्थानिया, किशनलाल माकड, अमित देशमा, सीताराम साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।
-मनोज सारस्वत
