एनर्जी मीटरिंग एण्ड बिलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी

AVVNL thumbअजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ के जिला वृत के मीटर रीडरों तथा मीटर रीडिंग से जुड़े तकनीकी कर्मचारियों का एनर्जी मीटरिंग एण्ड बिलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को भी हाथी भाटा पावर हाऊस के कॉन्फ्रेन्स हॉल में जारी रहा।
कार्मिक अधिकारी(अ.श.वृ) एवं प्रशिक्षण प्रभारी श्री मुकेश गुप्ता ने बताया कि दूसरे दिन के प्रात: कालीन सत्र में सहायक अभियंता (आई.टी.) श्री पी.सी.तिवारी एडवांस्ड मीटरिंग, टी.ओ.डी.मीटरिंग, टेली-मीटरिंग, सी.ई.ए. कोड के बारे में प्रशिक्षण दिया।
द्वितीय सत्र में फीडर मेनेजर (शहर वृत्त) श्री के.के. बैरवा ने सुरक्षा संबंधी जानकारी दी तथा साथ ही सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के बारे में बताया एवं सुरक्षा विषय पर लघु फिल्म भी दिखायी। साथ ही अधिशाषी अभियन्ता(एमएम) श्री गोपाल चतुर्वेदी ने प्रशिक्षणार्थियों को बेसिक ऑफ इलैक्ट्रीसिटी, एटीएण्ड टी लॉसेज, एनर्जी मीटर्स एवं उनके उपयोग, एलटी सिंगल फेज एवं पॉलीफेज मीटर्स के विषय में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण बुधवार 12 मार्च तक चलेगा जिसके अन्तर्गत अजमेर शहर वृत्त के 25 मीटर रीडरों तथा मीटर रीडिंग से जुड़े तकनीकी कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह प्रशिक्षण राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत ”सीÓÓ एण्ड ”डीÓÓ श्रेणी तकनीकी कर्मचारियों को राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आर.ई.सी. द्वारा आयोजित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के तीसरे व अंतिम दिन प्रशिक्षुओं को एनर्जी अकाउन्टिंग एण्ड ऑडिटिंग, टैरिफ पॉलिसी/टैरिफ स्ट्रक्चर एवं उपभोक्ताओं से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान इत्यादि के स बन्ध में विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जावेगा। प्रशिक्षण के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र, ग्रुप फोटो व टूल किट भी वितरित किये जायेंगे।

error: Content is protected !!