जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस नेता देश की ज्वलंत समस्याओं और 10 वर्ष की विफलताओं पर चर्चा से डर रहे है। इसीलिए वे 1948 और अन्य पुराने विषयों पर मिथ्या तर्को से जनता को भ्रमित करने का कुप्रयास कर रहे है। किरण नें कहा कि सारा देश जानता है कि हिटलरी प्रवृति कांग्रेस पार्टी में है। 1975 मे आपातकाल, 1986 में समाचार पत्रों की स्वतंत्रता पर अंकुश का प्रयास, 1993 में संघ पर प्रतिबंध और प्रतिपक्ष के विरूद्ध मिथ्या आरोपों पर विष वमनकरना कांग्रेस की हिटलरी प्रवृति का ही प्रमाण है। किरण ने कहां कि नेहरू सरकार के कार्यकाल में कई जांच आयोगों नें महात्मा गांधी हत्याकाण्ड की विस्तृत जांच की । सभी आयोगों ने एक मत माना कि हत्या में संघ की कोई भूमिका नहीं थी। वंशवाद, भ्रष्टाचार , तुष्टिकरण एवं असहिष्णुता कांग्रेसी राजनीति के मुख्य तत्व है। किरण नें कहा कि कांग्रेस में सत्ता खोने के भय से गहरी हताशा और निराशा है। देश आज एक निर्णायक एवं सशक्त नेतृत्व चाहता है ।