चित्रा सिंह ने धोरीमना में जसवंत सिंह के लिए माँगा समर्थन

badmer newsबाडमेर / संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्र सिंह ने धोरीमना क्षेत्र के दर्जन भर गाँवो का दौरा कर जसवंत सिंह के लिए जन समर्थन माँगा ,चिंत्र सिंह ने बामदला ,गोडा ,धोरीमना सहित दर्जन भर गाँवो में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जसवंत सिंह के साथ भाजपा ने दग्गाबाजी कि जिसका खामियाजा पार्टी भुगतना पडेगा ,उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे ने हठधर्मिता के चलते जसवंत सिंह का टिकट काट कर कांग्रेसी नेता को दिया ,जिस नेता को जनता ने दो माह पहले ठुकरा दिया उन्हें टिकर देकर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ पार्टी ने , उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी कि जान होते हें ,उनकी अनदेखी पार्टी को भारी पडगी। चित्रा सिंह ने आह्वान किया कि जसवंत सिंह के अपमान का बदला आप लोगो को उन्हें भारी बहुमत से जीता कर लेना हें। सभा को बलराम प्रजापत ,सुरेन्द्र सिंह दहिया ,रघुवीर सिंह तामलोर ,छुंग सिंह राठोड ,सुशीला मेहता ,सहित कई नेताओ ने सम्बोधित किया। इधर मौलाना ताज् मोहम्मद ,मौलाना हब्बिउर हमान। मिट्ठन शाह ,ने हरपालिया ,जानपालिया ,मीठे का तला ,ईटादा आदि गाँवों का दौरा कर जसवंत सिंह के पक्ष में समर्थन माँगा

जसवंत युवा आर्मी कार्यकारिणी का विस्तार
बाडमेर / निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थक जसवंत युवा आर्मी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया ,जिलाअध्यक्ष इस्लाम खान बासनपीर ने बताया कि कार्यकारिणी में जीतेन्द्र फुलवरिया , छगन सिंह चौहान ,को महासचिव राजू वडेरा को सुरेश तिवारी को कोषाअध्यक्ष ,मगाराम माली को सचिव ,सतपाल चारण को कार्यालय मंत्री ,चेतनराम मेघवाल ग्रामीण बाडमेर अध्यक्ष ,इब्राहिम रहमा को गागरिया ,प्रेम सिंह राजपुरोहित को चौहटन हिषाूमा खान को धनाऊ ,सुरेश वाघेला को सेडवा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया chandan singh bhati 

error: Content is protected !!