अजमेर। आज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय से जनसम्पर्क किया गया और वार्ड संख्या 11, 12 व 15 की बैठक आयोजित की गई। कार्यालय से प्रमुख मार्ग से होते हुए सर्वप्रथम पालबीचला होते हुए तोपदड़ा और कचहरी रोड व गांधी बाजार, प्लाजा सिनेमा, ऊसरी गेट, ट्राँम्बे स्टेशन, गंगा बाई का मंदिर, आशागंज, भगवानगंज चौराहा, रामगंज बाजार, डी.ए.वी. कॉलेज व सुभाष नगर चौकी तक समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि व मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले निवास स्थान पर दिनांक 06 अप्रेल को लोकसभा प्रत्याशी श्री सांवरलाल जाट के समर्थन में सहयोग देने की अपील की।जनसम्पर्क के दौरान सुरेन्द्र शेखावत, नरपत सिंह कच्छावा, रमेश मारू, अमृतलाल नाहरिया, राजकुमार मौर्य, हरीश झामनानी, रमेश लालवानी आदि कार्यकर्ता मौजुद थे।
वार्ड संख्या 11 और 12 की बैठक आशु स्वीस्ट्स, तारागढ़ रोड़ पर नरपत सिंह की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हरीश झामनानी के सान्धिय में सम्पन्न हुई।
हरीश झामनानी ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता दिनांक 06 अप्रेल की सभा को सफल बनाने के पक्ष में भरपूर मतदान कराने के लिए संकल्पबद्ध रहे। बैठक में रंजन शर्मा, श्याम बाबू, हरीश, सुमित्रा देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसी प्रकार भाग संख्या 15 में पहाड़ गंज में दीलिप जी के यहाँ पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिता भदेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रत्येक बी.एल.ए. व बूथ पालक को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ की परम्परा रही। इसी तर्ज पर हमें यह लोकसभा का चुनाव लड़कर भा.ज.पा. को विजयी बनाना है। इस बैठक में रमेश शेरा, ताराचन्द, मोहन सिंह, राजेश, बनवारी लाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 13 की बैठक पार्षद श्रीमती हेमलता शर्मा के घर पर महामंत्री सोहन शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सोहन शर्मा ने बताया कि दिनांक 06 अप्रेल को होने वाली आमसभा के अन्तर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता को आम जनता को अपने घरों से निकाल कर आमसभा को सफल बनाने में योगदान दे। बैठक में शमशेर खान, हेमन्त गौड़, संजय, मनीष टण्डन, प्रकाश नोगिया आदि कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
रंजन शर्मा
दक्षिण विधानसभा, मिडिया प्रभारी
मो. 9828051444