राजसमन्द। भाजपा प्रत्याशी हरीओम सिंह राठौड़ ने कहा की गरीबी और गरीबों के नाम का रोना रोने वाली कांग्रेस पार्टी के आंसू घड़ीयाली हे। 65 वर्षों तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस गरीब को भरपेट भोजन तक नही दे सकी वो क्या इस देश का भला करेगी। भीम विधानसभा क्षेत्र के ताल और जीरण में सभा को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कांग्रेस को सफेद हाथी की संज्ञा देते हुए कहा की कांग्रेस कभी देश का भला नही कर सकती। दीमक की तरह इसने राष्ट्र को भी खोखला कर दिया हे। राठौड़ ने कांग्रेस के हाथ की तुलना हाथी दांत से करते हुए कहा की जिस तरह से हाथी के दांत खाने ओर दिखाने के अलग होते हें उसी तरह कांग्रेस का हाथ भी धोखा हे जो वोट लेकर चुनाव के बाद जनता को पांच साल के लिए अंगूठा दिखा देता हे लेकिन भाजपा ने जो कहा हे वो किया हे । भाजपा ने हमेशा ही गरीब को गणेश मान कर सेवा की हे और मेरे लिए चुनाव सिर्फ सेवा का माध्यम हे। भीम विधायक हरिसिंह रावत ने कहा की मृदु भाषी राठौड़ की जीत निश्चित हे। चुनाव के बाद राज्य और केंद्र की योजनाओं को साथ मिलकर पूरा करेंगे ताकि क्षेत्र का रूपेण विकास हो सके। मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की भाजपा प्रत्याशी राठौड़ ने विधायक हरी सिंह रावत के साथ प्रात 9.30 बजे भीम विधानसभा के ताल से जनसंपर्क आरम्भ किया। ताल के बाद काकरोड़, लसानी और देवगढ़ पंहुचे जहाँ देवगढ़ बार एसोशिएसन ने प्रत्याशी राठौड़ का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजसमन्द जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, लादूलाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
