मेहसाना । भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि भाजपा भारत की आंकाक्षाओं की संवाहक है। आज देश में अंग्रेजी दासता से युक्त नेहरुवादी नीतियों को विदा करने का समय आ गया है। आज हम पार्टी का स्थापना दिवस विजय संकल्प दिवस के रुप में मना रहे हैं। गुजरात के सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की विजय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे कुटिल प्रचार अभियान का करारा उत्तर होगा। हमें यह संदेश देना है कि सारा गुजरात एकमत से मोदी के साथ है। किरण उंझा में विशाल महिला एकत्रीकरण को संबोधित कर रही थी। किरण नें कहा कि नरेन्द्र मोदी के नाम से भारत विरोधी शक्तियों में भय व्याप्त हो गया है। मोदी को देश के कोने कोने में प्रचुर लोकप्रियता मिल रही है। भारत के किसी अन्य राजनेता को ऐसी लोकप्रियता नहीं मिली है। आज विरोधी भी मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। राजग को 300 से अधिक स्थानों पर विजय अब सपना नहीं, यथार्थ बनने वाला है। जयश्री बेन पटेल एक योग्य सांसद है। उनके लिए समर्थन मांगना गौरव की बात है।
किरण माहेश्वरी नें कहा कि देश के सामने खड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें एक सशक्त, स्थिर और सक्षम सरकार चाहिए। आज कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। इसनें लड़ाई से पहले ही हथियार डाल दिए हैं। स्थिर सरकार के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। भारत का विकास कांग्रेस से मुक्ति में ही है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही है। जनहितकारी और संवेदना युक्त सुशासन भाजपा की शैली है। न्युनतम हस्तक्षेप और प्रभावी प्रशासन भाजपा का चिंतन है। देश हित से कोई समझौता नहीं भाजपा की पहचान है। आइये, देश के हालात बदलें। अबकी बार मोदी सरकार बना कर युवा भारत के सपनों को साकार करें। किरण माहेश्वरी नें कमल संदेश यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि विस्तारक भाजपा की मतदान केन्द्र जीतो अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। केन्द्र जीता तो देश जीता, यह हमें ध्यान रखना है। उन्होंने सभी विस्तारकों का अभिनंदन किया एवं उनसे मतदान तक अपने अपने केन्द्रों पर पूरी उर्जा से कार्य करने का आव्हान किया।
महिला एकत्रीकरण में विधायक नारायण भाई पटेल, प्रत्याशी जयश्री बेन पटेल, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष भावना बेन दवे, मोहन सिंह राजपुत, दिनेश बड़ाला नें भी भाजपा की विजय का आव्हान किया। हितेश पालीवाल, भरत पालीवाल एवं नर्बदाशंकर पालीवाल भी एकत्रीकरण में उपस्थित थे।