आगरा। शनिवार को अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी ने पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती का 55वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रविवार को अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के देहतोरा स्थित कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती के 55 वें जन्मदिन को राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रीय जनचेतना दिवस के रूप मैं धूमधाम से मनाया गया।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के सम्पादक मानसिंह राजपूत ने मिष्ठान वितरित कर उनके दीर्घायु की कामना की। और डायरेक्टरी के सम्पादक मानसिंह राजपूत ने कहा की साध्वी दीदी उमा भारती जी का व्यक्तित्व नैसर्गिक और सादगीपूर्ण है। उन्होंने हमेशा भगवा सभ्यता जो की देश की अस्मिता से जुडी हुई है को बचाने के लिए संघर्ष किया है। चाहे राम मंदिर आंदोलन हो, चाहे राम रोटी यात्रा हो चाह,े रामसेतु को बचाने का मुद्दा हा,े या गंगा समग्र अभियान हो सब जगह साध्वी दीदी उमा दीदी ने अपना अग्रणी योगदान दिया है। साध्वी दीदी उमा भारती का राजनैतिक और सामाजिक जीवन एकदम साफ सुथरा रहा है। जिस तरह उमा दीदी ने सामजिक सरोकार से जुड़े हुए मुद्दों मैं अपनी छाप छोड़ी है, उससे भी ज्यादा उनका राजनैतिक सफर बेदाग है।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के उपसम्पादक ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा की साध्वी दीदी उमा भारती जी हमेशा से हिंदुओं की आन, बान, शान और हिंदुत्व की पहचान रही हैं। उन्होंने नारा देते हुए कहा की ‘‘भगवा ध्वज जो सदा है फहराती, उसका नाम है उमाश्री भारती‘‘। उन्होंने कहा की आने वाले समय मैं उम्मीद है कि साध्वी दीदी उमाश्री भारती जी को देश कि भावी भाजपा सरकार मैं केंद्र मैं मंत्री बनाया जाएगा जो की नरेंद्र मोदी झाँसी मैं खुद बोलकर गए है कि उन्हें उमा दीदी जैसे मजबूत नेताओं कि दिल्ली मैं जरूरत है। अगर ऐसा होता है तो यह लोधी समाज के लिए बड़े गौरव कि बात होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अरब सिंह बॉस ने की और संचालन ब्रहमानन्द राजपूत ने किया इस अवसर पर पवन राजपूत, दुष्यंत लोधी, मोरध्वज राजपूत, दीपक लोधी, विष्णु लोधी, लोकेन्द्र लोधी, नीतेश राजपूत, संदीप राजपूत, राकेश राजपूत, मुकेश लोधी, दिनेश लोधी, भूरीसिंह, जीतेन्द्र लोधी, राजवीर सिंह, राहुल लोधी, रवि लोधी सहित समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और महिलाओं की भी भागीदारी रही।