किरण माहेश्वरी नें ग्रामीण क्षेत्रों में किया भ्रमण

050714 Shok MilanKiran at Akria vilउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें शनिवार को केलवा, भुडान, मोरवड़, आदि गाँवों का व्यापक भ्रमण कर जन समस्याओं का प्रत्यक्ष संज्ञान लिया। किरण नें सभी गांवों में महिलाओं के साथ विशेष चर्चा कर उनकी कठिनाइयों के बारे में चर्चा की। केलवा के आकरिया क्षेत्र में महिलाओं नें पानी एवं सड़क समस्या के बारे में किरण को अवगत कराया। उन्होंने समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। किरण माहेश्वरी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के शोक संतप्त परिवारों में भी शोकाभिव्यक्ति के लिए पहूँची। युवा मोर्चा के अध्यक्ष नर्बदाशंकर पालीवाल पंचायत राज प्रकोष्ठ के श्याम सुंदर पालीवाल, हितेश जोशी, बाबू पुरी, धाराशंकर, नानालाल सिन्दल,, राजकुमार पालीवाल, हमेर सिंह, सोहन सिंह, चतरसिंह सहित कई कार्यकर्तागण विधायक के साथ मौजूद थे।

किरण माहेश्वरी नें महावीर इन्टरनेशनल के पद स्थापना समारोह को भी संबोधित किया। किरण नें कहा कि सेवा भावनाओं से सद्वृतियों का विकास होता है और सामाजिक समरसता बढ़ती है। राजसमंद शहर को 100 स्मार्ट शहरों की विकास योजना में सम्मिलित करवाने का वे पुरा प्रयास कर रही है। राजसमंद झील को राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना में चयनित करवा कर इसका विकास और संरक्षण किया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस झूँठ और वैमनस्यता की राजनीति कर रही है। जबकि वसुंधरा राजे प्रदेश के ठप्प पड़े विकास को गति देने का काम कर रही है।

error: Content is protected !!