अजमेर। डिस्कॉम्स अध्यक्ष श्री आर. जी. गुप्ता की गुरूवार 11 सितम्बर को प्रातः 11 बजे हाथी भाटा पावर हाऊस स्थित कार्यालय सभागार में अजमेर जोन के अधिकारियों की होने वाली समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई हैं। मुख्य अभियंता (अजमेर जोन) श्री बी. एस. रत्नू ने यह जानकारी दी।
मतदान केन्द्रों पर अस्थाई विद्युत कनेक्षन दिए जाएंगे
अजमेर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देषानुसार जिले की नसीराबाद विधान सभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में ऐसे मतदान केन्द्र जहां बिजली कनेक्षन नहीं हैं, उन पर मतदान अवधि के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्षन उपलब्ध कराएं जाएंगे।
निगम के प्रबंध निदेषक श्री बी. राणावत ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध कराए जाने वाले अस्थाई विद्युत कनेक्षनों में अमानत राषि नहीं ली जाएगी। मतदान अवधि के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) द्वारा उपलब्ध सूची के अनुसार मतदान केन्द्रों पर सिंगल फेस (पांच किलोवाट तक) अस्थाई विद्युत कनेक्षन जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम से उपलब्ध कराया जाएगा।
निगम के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) श्री वी.एस. भाटी ने बताया कि इस अस्थाई विद्युत कनेक्षन के लिए व्यय होने वाली राषि का विवरण उपभोग की गई विद्युत के व्यय सहित मतदान के तुरन्त बाद निर्धारित दरों पर भुगतान के लिए मय विवरण संबंधित वृत लेखाधिकारी द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। निर्धारित दरों में प्रार्थना पत्र शुल्क दो सौ रूपये, स्थाई व्यय 250 रूपये, विद्युत षुल्क (अस्थाई कनेक्षन हेतु) 9 रूपए 90 पैसे प्रति यूनिट से तथा स्थाई षुल्क 25 रूपये तीन दिन के लिए लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्थाई विद्युत कनेक्षन के लिए आवष्यक प्रक्रिया जैसे प्रार्थना पत्र, स्टाम्प पेपर, एल फार्म, भुगतान हेतु अन्डरटेंकिंग इत्यादि को जिला कलक्टर अथवा उनके द्वारा नामित व्यक्ति से पूरी करवाई जा सकेगी।