भामाशाह शिविर : प्रथम तीन दिन में 600 से भी का नामांकन

beawar samacharब्यावर। राजकीय बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय डिग्गी मौहल्ला परिसर में शहर के वार्ड नं. 9 के निवासियों के लिए चार दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविरान्तर्गत प्रथम तीन दिनों में 600 से भी अधिक व्यक्तियों का नामांकन किया जा चुका है। यह शिविर गुरूवार को भी ज़ारी रहेगा।
शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद ने बताया कि शिविर में सोमवार को 87 महिला मुखियाओं के परिवार से जुड़ेे कुल 327 सदस्यों का, मंगलवार को 81 महिला मुखियाओं के परिवार के 238 तथा बुधवार को तीन बजे तक 44 महिला मुखियाओं के 116 परिजनों का भामाशाह योजना के तहत लाभान्वित किये जाने हेतु नामांकन कर लिया गया। शिविर के प्रथम दिन 17, दूसरे दिन 24 व तीसरे दिन 32 व्यक्तियों का आधार हेतु नामांकन किया गया। पीएनबी ब्रंाच की ओर से शिविर में प्रथम दिन 125, दूसरे दिन 80 तथा तीसरे दिन करीब 60 महिला मुखियाओं के सीबीएस बचत खाते खोलने की कार्यवाही की गई। इस शिविर संबंधित गतिविधियों से वार्ड वासियों को लाभान्वित कराने के लिये एसडीओ भगवती प्रसाद एवं नगर परिषद आयुक्त शशीकान्त शर्मा के निर्देशन में राजस्व, चिकित्सा , महिला व बाल विकास, सामाजिक न्याय व अधिकारिता, नगर परिषद सहित अन्य विभागीय स्टाफकर्मियों के साथ ही स्वयंसेवक राजेश गहलोत तथा कम्पयूटर सेवा प्रदाता कम्पनी की टीम मुस्तैदी से जुटे रहे। वार्ड के पार्षद राजेश शर्मा भी शिविरार्थी महिलाअेां व जरूरतमंद व्यक्तियों को भामाशाह योजना से लाभान्वित होने केलिए नामांकन करवाने हेतु सकारात्मक सहयोग देते देखे गए। वार्ड पार्षद श्री शर्मा ने भी वार्ड वासियों को उनके हितार्थ वार्ड में ही आयोजित होरहे शिविर का लाभ उठाने हेतु लोगों का आह्वान किया है। कम्प्यूटर कम्पनी के प्रतिनिधि हंसराज शर्मा ने बताया कि शिविर में सत्यापित आवेदन शुद्धा व्यक्तियों को तत्परतापूर्वक भामाशाह नामांकन एवं आधार नामांकन किया जा रहा है। शिविरार्थियों केलिये आधार नामांकन सहित कुल 13 मशीनें भामाशाह नामांकन हेतु लगायी गई हैं।
भामाशाह योजना प्रत्येक परिवार के लिये फायदेमंद
एसडीओ भगवती प्रसाद ने बताया कि भामाशाह योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी है जो निर्धनतम परिवार की मददगार , महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर साबित होने वाली तथा सभी परिवारों को भामाशाह नामांकन कार्ड ( बायोमेट्रिक स्मार्ट कार्ड) उपलब्ध करवाकर कार्डधारी परिवारों को बहुउददेशीय सेवाएं प्रदान कराना है । इन सेवाओं में पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य, शिक्षा, छात्रावृति, वाहन पंजीकरण व लाईसेन्स, पासपोर्ट /वीज़ा, जन्म/मृत्यु / विवाह पंजीयन, सहित अन्य सरकार की देय अनुदान व आर्थिक सहायता / विविध सुविधाएं भामाशाह कार्डधारी परिवार एवं महिला मुखिया को त्वरित एवं सुगमता से उपलब्ध कराया जाना सम्मिलित है। इस हेतु भामाशाह नामांकन कार्ड हरेक परिवार के लिये बनाया जाना आवश्यक है। इसीलिये राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसरण क्षेत्रा में भामाशाह नामांकन शिविर आयोजन किया जा रहा हेै।

हर ग्राम पंचायत स्तर पर चार दिन तक लगेगा भामाशाह नामांकन शिविर
ब्यावर। जवाजा पंचायत समिति क्षेत्रा में आयोजित हो रहे भामाशाह नामांकन शिविर कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया जाकर अब प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चार दिन तक शिविर आयोजित किये जाएंगे। यह शिविर राजकीय अवकाश दिवस रविवार को भी ज़ारी रहेगा।
एसडीओ ब्यावर भगवती प्रसाद ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार तारागढ़ पंचायत स्तर पर 9 सितम्बर से शुरू किया गया भामाशाह नामांकन शिविर अब 11 एवं 12 सितम्बर तक ज़ारी रहेगा। इसी तरह लोटियाना पंचायत स्तर पर 13 सितम्बर, 14, 15 व 16 सितम्बर को तथा रावतमाल पंचायत स्तर पर 17, 18, 19 व 20 सितम्बर को भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन होगा।

ब्यावर मेें अब तक 827 एम.एम. बारिश
ब्यावर। स्थानीय बाढ़ नियंत्राण कक्ष के अनुसार बुधवार प्रातः समाप्त हुए 24 घण्टे की अवधि में ब्यावर में 24 एम.एम. बारिश रिकार्ड की गई है। एक जून से अब तक ब्यावर में 827 एम.एम. बारिश हुई है।

error: Content is protected !!