ब्यावर। ब्यावर में शहर के वार्ड नं. 10 के निवासियों हेतु राठी पवेलियन सुभाष उद्यान परिसर में तीन दिवसीय भामाशाह शिविर सोमवार को शुरू हुआ। शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद एवं नगर परिषद आयुक्त शशीकान्त शर्मा की देखरेख में वार्ड की महिला मुखियाओं एवं उनके परिवारिक सदस्यों का भामाशाह नामांकन कार्ड एवं आधार कार्ड बनवाने हेतु नामांकन करवाने हेतु कार्यवाही प्रातः काल से ही शुरू होगयी जो सायं तक ज़ारी रही। सायं साढे़ 4 बजे तक शिविर में 50 से अधिक आधार नामांकन कर लिये गए तथा बड़ी संख्या में नागरिक अपने आधार नामांकन हेतु पंक्तिबद्ध होकर प्रतीक्षारत देखे गए एवं पीएनबी ब्रांच की ओर से वार्ड के जरूरतमंद करीब 150 महिला मुखिया के बचत खाते खोल लिये गए। वार्ड वासियों को शिविर संबंधी विविध गतिविधियों से लाभान्वित कराने के लिये राजस्व विभागीय , नगर परिषद, महिला व बाल विकास, सामाजिक न्याय व अधिकारिता , चिकित्सा सहित अन्य विभागीय टीमों के साथ ही विकलांग सहायता समिति ब्यावर के पदाधिकारी राजेश गहलोत व पप्पू पहलवान तथा कम्पयूटर सेवाकर्मी पूरी मुस्तैदी से जुटे रहें। यह भामाशाह नामांकन शिविर मंगलवार एवं बुधवार को भी ज़ारी रहेगा।
भामाशाह नामांकन कार्ड बनवाने की हर परिवार को सलाह : एसडीओ भगवती प्रसाद
एसडीओ भगवती प्रसाद ने बताया कि भामाशाह योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी है जो निर्धन परिवार की मददगार , महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर साबित होने वाली तथा सभी परिवारों को भामाशाह नामांकन कार्ड ( बायोमेट्रिक स्मार्ट कार्ड) उपलब्ध करवाकर कार्डधारी परिवारों को बहुउददेशीय सेवाएं प्रदान कराना है । इन सेवाओं में पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य, शिक्षा, छात्रावृति, वाहन पंजीकरण व लाईसेन्स, पासपोर्ट /वीज़ा, जन्म/मृत्यु /विवाह पंजीयन, सहित अन्य सरकार की देय अनुदान व आर्थिक सहायता/विविध सुविधाएं भामाशाह कार्डधारी परिवार एवं महिला मुखिया को त्वरित एवं सुगमता से उपलब्ध कराया जाना सम्मिलित है। भामाशाह नामांकन कार्ड हरेक परिवार केलिये बनाया जाना आवश्यक है। अतः महिला मुखियाओं केा चाहिए कि वे अपने जरूरी मूल दस्तावेजों सहित अपने पूरे परिवारिक सदस्यों के साथ शिविर में उपस्थित होकर भामाशाह नामांकन कार्ड बनवाने हेतु अपनी नामांकन प्रक्रिया एकही बार में कम्प्यूटर मशीन में अपलोड करवाकर सुनहरे अवसर का फायदा उठाएं।
एसडीएम द्वारा शहरी मतदाताओं के हितार्थ आवश्यक जानकारी
राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) भगवती प्रसाद की ओर से नगर परिषद ब्यावर आम चुनाव 2014 की पूर्व तैयारी के मध्यनज़र शहरी मतदाताओं के हितार्थ कुछ आवश्यक जानकारी प्रदान की गई हैं।
वार्डवार मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित
एसडीएम के अनुसार नगर परिषद ब्यावर आमचुनाव 2014 की पूर्व तैयारी केलिये प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नगर परिषद के वार्डवार निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 13 सितम्बर को किया जा चुका है।
विशेष अभियान 21 सितम्बर को भी : फर्जी मतदाता की दशा में होगी सख्त कार्यवाही
विशेष अभियान 13 व 14 सितम्बर को रखा गया था तथा आगामी 21 सितम्बर भी अभियान की विशेष तिथि रहेगी। इस कार्यक्रम में ब्यावर नगर परिषद क्षेत्रा के बाहर के निवासी: फर्जऱ्ी श्रमिक/ फर्जऱ्ी घुमन्तु / कॉलेज-स्कूल के विद्यार्थियों को यदि किरायेदार बताकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाते हैं तो मकान मालिक, प्रगणक व आवेदक मतदाता दोषी होंगे। यदि फर्जऱ्ी मतदाता पाया जाता है तो चुनाव अधिनियम व राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
आपत्ति हों तो एसडीएम को 17 सितम्बर तक लिखित में प्रस्तुत करें
एसडीएम ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्रा में इस बार 13 सितम्बर को प्रकाशित मतदाता सूची, लोकसभा आम चुनाव 2014 की फोटोयुक्त मतदाता सूची अनुसार बनाई गई है। जिसे हमारे प्रगणकों ने मेहनतपूर्वक वार्डवाईज़ व्यवस्थित किया लेकिन नज़री नक्शा एवं मौका स्थिति की अस्पष्टता के कारण हो सकता है कि कोई कॉलोनी /गली (क्षेत्रा) किसी अन्य वार्ड में सम्मिलित हो गई हों। यदि ऐसा हुआ हों तो सभी पार्षदगण, सम्भावित उम्मीदवार व आम मतदाता हमारे प्रगणक से सम्पर्क कर स्पष्ट कर लेवें एवं किसी प्रकार की आपत्ति हों तो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) ब्यावर को कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर 17 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। –00–
राजनैतिक दलों की बैठक 17 सितम्बर को आहूत
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) ब्यावर भगवती प्रसाद ने जिला निर्वाचन अधिकारी अजमेर से प्राप्त निर्देशों के अनुसरण में नगर परिषद ब्यावर आम चुनाव 2014 के लिए स्थानीय स्तर से जुड़े हुए राजनैतिक दलों की बैठक उपखण्ड कार्यालय ब्यावर परिसर स्थित सभागार में 17 सितम्बर को प्रातः 11 बजे आहूत की है। एसडीएम के अनुसार बैठक में ब्यावर के भारतीय जनता पार्टी, इण्डियन कांग्रेस पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) तथा बहुजन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष /सचिव को बुलाया गया है।
बुधवार को होगी शहरी क्षेत्रा के प्रगणकों की बैठक बैठक पूर्व प्रगणक करेंगे मतदाता सूचियों का भौतिक सत्यापन
निर्वाचक एवं रजिस्ट्रीकरण (एसडीएम ) ब्यावर द्वारा नगर पालिका आम चुनाव 2014 की तैयारी के सिलसिले में ब्यावर नगर परिषद क्षेत्रा अन्तर्गत तैनात प्रगणकों की आवश्यक बैठक 17 सितम्बर बुधवार को दो चरण में उपखण्ड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुलाई गई है। संबंधित प्रगणकगण चुनाव शाखा कार्यालय द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार अपने क्षेत्रा में मतदाता सूचियों का भौतिक सत्यापन 16 एवं 17 सितम्बर ( बैठक पूर्व ) करना सुनिश्चित करेंगे।
एसडीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्रा के प्रगणक क्रमांक 1 से 50 की बैठक दोपहर 2 बजे जबकि क्रमांक 51 से 98 तक के प्रगणकों की बैठक 4 बजे बुधवार को रखी गई है, जिसमें संबंधित प्रगणक आवश्यक रूप से भाग लेंगे।