अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेषक श्री बी. राणावत ने विभिन्न अधिकारी/कर्मचारी संघों के आग्रह पर एक आदेष जारी कर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को गत दिनों जम्मू कष्मीर राज्य में आयी बाढ़ आपदा में राहत कार्यो हेतु आर्थिक सहयोग देने के लिए आग्रह किया हैं।
प्रबंध निदेषक ने बताया कि अराजपत्रित व प्रोबेषनर ट्रेनी कर्मचारी सितम्बर माह के वेतन से एक सौ रूपये तथा राजपत्रित अधिकारी पांच सौ रूपये वेतन से देंगे। उन्होंने समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को कटौती की गई राषि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए वरिष्ठ लेखाधिकारी (संस्थापन-रोकड़) अविविनिलि अजमेर को पूर्ण विवरण के साथ प्रेषित करने के निर्देष दिए हैं। उन्होंने बताया कि काटी गई राषि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी के अन्तर्गत छूट योग्य हैं।