मोदी जी, आपसे न हो पायेगा….. बातों के सिवा

modi-मनीष भारतीय- आपसे न हो पायेगा….. बातों के सिवा। पाकिस्तान से निपटने में क्या हुआ? वो गुर्रा गए आपसे वो भी न हुआ। चीनी राष्ट्रपति से अकेले में आप ने पता नहीं कौन सी भाषा में बात चीत की कि उन्होंने भारत की सीमा में तम्बू ही गाड़ दिए।
मोदी जी आपकी नसों में नहीं चीनियों की नसों में व्यापार दौड़ता है, आप तो चले अमेरिका कि निवेश लायेंगे, और उन्हें पता है कि सीमा पर तनाव रहते कोई निवेश करेगा नहीं। वो आपकी समझ में न आया। हिम्मत है तो चीन से इसी बात पर आयात ख़त्म कर दीजिये, आपसे पहले इस देश में एक ही डिक्टेटर हुआ है जिसके पूत और पत्नी आपकी नाक में दम किये हुए हैं। उन के नारे में और आपके नारे में बस इतना फर्क है कि वे कहते थे “बातें कम और काम ज्यादा”। आप का नारा है “काम कम और बाते ज्यादा”।
http://www.hastakshep.com/

error: Content is protected !!