अजमेर, 8 अक्टूबर। जिला मजिस्टेªट श्री भवानी सिंह देथा ने उप राष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी की अजमेर यात्रा के दौरान प्रस्तावित दरगाह जियारत में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किए है।
श्री देथा ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक श्री जेड बी मिर्जा, जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंधी, आरपीएससी के उप सचिव श्री भगवत सिंह राठौड़, एस.सी.डी.सी की परियोजना प्रबंधक श्रीमती दीप्ति शर्मा, ए.डी.ए. के सहायक सचिव श्री भीम सिंह लखावत, तहसीलदार श्री गजराज सिंह सोलंकी एवं श्री गोपाल परिहार को कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है।