अजमेर, 8 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री केलाश मेघवाल आगामी 11 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे अजमेर आएंगे। वे महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में उद्यमिता, पर्यटन, पर्यावरण एवं उर्जा विषय पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे एवं दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।