‘‘क्लीन-ग्रीन-यूनिक अजमेर’’ का चौथा चरण 19 अक्टूबर को

Clean Green Unique Ajmer Logoअजमेर। द सोसायटी ऑफ यूनिक अजमेर द्वारा अजमेर शहर के विभिन्न चौराहों व सार्वजनिक स्थानों का सौन्दर्यकरण व साफ सुथरा रखने के लिये जनता के बीच सफाई का संदेश देने के लिये संस्था द्वारा ‘‘क्लीन-ग्रीन-यूनिक अजमेर’’ नाम से एक योजना बनाई गयी है जिसके चौथे चरण में रविवार 19 अक्टूबर को रवीन्द्रनाथ टैगोर सर्किल को स्वच्छ, सुन्दर बनाने के लिये कार्य करेगी।
यूनिक अजमेर के अध्यक्ष कंवल प्रकाश ने बताया कि इस अभियान के तहत पूर्व में तीन चरण पूरे कर लियें गये जिनमें बजरंगढ़ चौराहा, गांधी भवन चौराहा और ज्योतिबा फूले चौराहे  को सौंदर्यकरण किया जा चुका है। जिसकी सफलता पर संस्था का चौथा चरण 19 अक्टुबर रविवार को पुरानी आर.पी.एस.सी. के निकट रवीन्द्रनाथ टैगोर पर प्रातः 07 बजे से शुरू होगा। इसमें रंग, रोगन, साफ-सफाई से सम्बन्धित कार्य जनसाधारण और वोलियन्टर्स के द्वारा किये जायेगें।
प्रोजेक्ट चैयरमेन जे.के. शर्मा ने बताया कि शहर की जनता की सहभागिता जुडे जिसमें अजमेर के बच्चे, युवा, महिला, पुरूष व सीनियर सिटीजन जो भी वोलियन्टर इस प्रोजेक्ट से जुडना चाहते है, निःशुल्क पंजीकरण करा सकते है वोलियन्टर्स को जोडने के लिये सोसायटी ने यूनिक हेल्प लाईन स्वामी कॉम्पलेक्स पर भी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन शुरू कर रखा है।
प्रोजेक्ट चैयरमेन
जे.के. शर्मा
मो. 9414355769
error: Content is protected !!