राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह

राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र, तबीजी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 27 अक्टूबर से 01 नवंबर, 2014 को किया गया। इसमें संस्थान के विभिन्न वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। सप्ताह का शुभारम्भ  27 अक्टूबर को किया गया, जिसके अन्तर्गत सभी वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन की प्रतिज्ञाली। सतर्कता सप्ताह के दौरान अनेकों कार्यक्रमों जैसे भ्रष्टाचार से मुकाबला प्रौद्योगिकी रूपी हथियार द्वारा तथा भ्रष्टाचार से मुकाबले में सतर्कता जागरूकता का योगदान एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी विषय पर वादविवादप्रतियोगिता, निबन्ध लेखन, टिप्पणी लेखन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर 31 अक्टूबर को एक कार्यषाला एवं संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में संस्थान के निदेषक, डॉ बलराज सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण के रूप में सक्षम तकनीक विषय पर व्याख्यान देकर महत्वपूर्ण जानकारियॉ दी। तथा संस्थान में सतर्कता के महत्व पर प्रकाष डाला। कृषि विज्ञान केन्द्र के परियोजना समन्वयक डॉ जी. एन. माथुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान के सतर्कता अधिकारी डॉ. आर. एस. मेहता ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जी. लाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

error: Content is protected !!