आप ने भ्रष्टाचार विरोधी संयुक्त मोर्चा मीटिंग में लिए जनहित के निर्णय

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। आम आदमी पार्टी एवं शिवसेना नगर परिषद चुनावो मे अपने प्रत्याशी उतारेगी। आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी संगठनों की संयुक्त मीटिंग में नगर परिषद में आगामी चुनावों में तीसरा विकल्प देने के संबंध में विचार विमर्श कर चुनिन्दा सीटो पर ईमानदार एवं सक्षम प्रत्याशी को लडाने सहित भ्रष्टाचार की गंदगी को हटाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
भ्रष्टाचार विरोधी संयुक्त मोर्चा के संयोजक गुलाबचंद शर्मा एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक नीलेश बुरड़ ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि नागरिक सतर्कता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रामपाल कुमावत की अध्यक्षता में सिखवाल छात्रावास में नगर परिषद चुनावो में ईमानदार संयुक्त उम्मीदवार उतारने तथा जनता को सक्षम विकल्प देने हेतु जन संगठनों की संयुक्त मीटिंग आयोजित की गई।
इस मीटिंग में भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चे के गुलाबचंद शर्मा, आम आदमी पार्टी के राधावल्लभ माहेश्वरी, एम.एल. चतुर्वेदी, नीलेश बुरड़, जयनारायण पंवार, भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के जिला सचिव पूनमसिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा, अखिल भारतीय कान्ति सेना के पं. राजेश अत्रेय, नागरिक सतर्कता समिति के प्रवक्ता जगदीश शर्मा, आप पार्टी के कन्हैयालाल खत्री, संजय बल्दुआ, सुभाष सिंहल, ज्वाला प्रसाद जैदिया, मूलाराम गुर्जर, बाबू चीता, बनवारीलाल जोशी, संतनारायण शर्मा आदि ने नगर परिषद के आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया। जिसमें वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि ब्यावर की जनता ने दोनों ही प्रमुख दलों के नेतृत्व में गठित बोर्ड एवं सभापति के कार्यकाल में उनके अपने ही चुने गये पार्षदों के द्वारा एक दूसरे की टांग खिचांई एवं विद्रोह तथा चरम भ्रष्टाचार तथा अपरोक्ष भू माफिया का शासन तथा जन विरोधी कृत्यों को देखा है तथा जन समस्याओं की ओर उपेक्षा को झेला है। मतदाता ईमानदार एवं निस्वार्थ सेवा भावी कार्यकर्ता का विकल्प का अभाव देख रहा है। ऐसी स्थिति में नगर परिषद की भ्रष्टाचार की गंदगी को हटाने एवं स्वच्छ ईमानदार तथा जनता के प्रति जवाबदेह विकल्प चाहता है।
इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता जयनारायण पंवार ने ”मोती मामाÓÓ शीर्षक पर कविता सुनाई जिसमें ”क्या अच्छे दिन आ गये या हम सब गच्चा खा गये ……. मामा मोती अब तो बता दो कब आयेगे अच्छे दिन अब तो बतला दो ……. मामा मोती कब आयेगा काला धन, कब मिलेगा मुझे मेरा 15 लाख अब तो बतला दो मामा मोतीÓÓ । श्री पंवार ने इस कविता के माध्यम से वर्तमान भ्रष्ट राजनैतिक परिपेक्ष पर भी कटाक्ष कंसे और व्यंग बाण मारें।
जिसकी पूर्ति हेतु भ्रष्टाचार विरोधी संयुक्त मोर्चे को इस तीसरे विकल्प को देने की आवश्यकता है जिसके उम्मीदवार इस बाबत शपथ पत्र देकर ही जनता का विश्वसनीय विकल्प देगा तथा संयुक्त मोर्चे के निर्देशानुसार जनहित में कार्यरत रहेगा। मीटिंग में अनेक वार्डो में लडने के इच्छुक लोगो ने इन शर्तो पर लडऩे की सहमति जताई। जिस पर गुरूवार 6 नवम्बर 2014 को प्रात: 9 बजे भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चे की संयुक्त सभा फतेहपुरिया बगीची के सामने आम आदमी पार्टी के कार्यालय में इच्छुक प्रत्याशियों के चयन हेतु मीटिंग रखी है। जिसमें आवश्यक अण्डरटेकिंग देने वालो में से उपयुक्त प्रत्याशियों का चयन होगा।
शिवसेना ने किया चुनाव लडने का विचार:–
शिवसेना के प्रदेश सचिव सुरेश चौंहान ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि नगर पिरषद चुनावो मे संगठन अपने प्रत्याशी हर वार्ड मे उतारेगा। शिवसेना के केन्द्रीय व राज्य के पदाधिकारियो नें चुनावी रणनीति बनाते हुए प्रदेश मे हाने वाली सभी 46 निकाय मे अपना दबदबा दिखाएगी। चौहान ने कहा कि चुनाव के सफल संचालन हेतू 8 सदस्यीय चुनाव प्रभारी मंडल का गठन कि या है। जिसमे पदम जैंन कोटा, सुरेश चौंहान ब्यावर, उमेश छंगाणी आबुरोड, राजकुमार गोयल अलवर, समरसिंह बुंदेला उदयपुर, ओम चौधरी नागौर, अजय श्रीवास्तव हनुमानगढ, राजेश यादव जयपुर का नियुक्त किया गया है। ये सभी सदस्य अपने क्षैत्र मे शिवसेनापदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ से विचार कर चुनाव प्रत्याशी खडे करेंगे।