गरबा महोत्सव का आयोजन 12 नवंबर को

सीहोर। संपूर्ण भारतवर्ष में तीन स्थानों का काफी महत्व है, काशी दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञान का केन्द्र, अयोध्या वैराग्य और वृंदावन प्रेम का सबसे लोकप्रिय स्थान है। इन तीनों स्थानों पर जाने में पर मनुष्य के मन में अलग-अलग भाव उत्पन्न होने लगते है। इसलिए इन तीनों स्थानों का अपना महत्व है। उक्त उद्गार शहर के शीतल विहार कालोनी में आयोजित संगीतमय श्रीमद़ भागवत कथा के दौरान भृगु सिद्धि प्रसिद्ध पंडित नरेन्द्र नागर ने कहे।
सोमवार को कथा के पांचवें दिवस भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं के बारे में पंडित श्री नागर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस दौरान पुतना वध आदि किया। उन्होंने कहा कि भागवतकेवल धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि यह सभी धर्मों का सार है। इसके पढऩे, सुनने मनन करने मात्र से ही मनुष्य को जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। मनुष्य ने जो कर्म किए है, उन कर्मों का फल उसे अवश्य भोगना पड़ता है। अच्छे कर्मों का फल अच्छाई के रूप में और बुरे कर्म बुराई के रूप में उजागर होते हैं। जीवन देने जीवन लेने और कर्मों का फल सहित तीनों को ईश्वर ने अपने हाथ में ले रखा है।
सत्कर्म ही हमें पुण्य देते
पंडित श्री नागर ने कहा कि यह मानव जीवन काफी संघर्ष के बाद प्राप्त होता है। मनुष्य योनि में आने के लिए बड़े-बड़े पुण्य कार्य करना पड़ते है। ऋषि-मुनियों से लेकर शास्त्रों तक में कर्मों की महत्ता बताई गई है। कर्म ही प्रधान है इनके किए कर्मों का फल अवश्य भोगना पड़ता है, कर्मों द्वारा ही सुख-दुख मिलता है और यही कर्म व्यक्ति को महान देते हैं। इसलिए सद्कर्म करते रहना ही श्रेयस्कर है। इस कथा में भी इन्हीं बातों पर प्रकाश डाला गया है।
हरि का निरंतर स्मरण करे
हम अपने जीवन को व्यर्थ की बातों में उलझाकर व्यतीत कर रहे है। कथा की सार्थकता जब ही सिद्ध होती है जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। अन्यथा यह कथा मात्र मनोरंजन, कानों के रस तक ही सीमित रह जाएगी। भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शंाति व मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि स्मरण,भागवत कथा श्रवण करने की जरूरत है।
गरबा महोत्सव का आयोजन 12 को
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि शहर के शीतल विहार कालोनी भागवत कथा का आयोजन दोपहर एक बजे से चार बजे तक जारी है। मंगलवार को सुंदरकांड और बुधवार को यहां पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के राजेन्द्र चौधरी, राजकुमार गुप्ता, विमल जैन, सुनील जैन, शिवकुमार सिंह आदि ने शहर के नागरिकों से धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
००००
कई फुव्वारों की बिजली-पानी बंद
सीहोर। कुछ समय पहले शहर के कई चौराहों पर प्रशासन द्वारा समाजसेवियों द्वारा सौंदर्यकरण के नाम पर लगवाए अधिकांश फुव्वारे अब दम तोड़ चुके है। जिससे इन फुव्वारों की रौनक अब खत्म हो गई है। उक्त आरोप कांग्रेस नेता और अनुसूचित जाति परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश खत्री ने लगाते हुए प्रशासन से तत्काल पुन: इनको चालू कराने की मांग की है।
श्री खत्री सहित अनेक कांग्रेसजनों का कहना है कि कुछ दिनों पहले शहर के सौंदर्यकरण और विकास को गति देने के लिए रातों-रात समाजसेवियों से प्रशासन ने क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर फुव्वारों का निर्माण तो करा लिया था, लेकिन अब यह फुव्वारे बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बंद होने की कगार पर है और धूल खा रहे है। पूर्व में तहसील चौराहे का सौंदर्यकरण किया गया था, लेकिन इस बनावट के कारण तीन मासूमों की मौत एक हादसे में हो गई थी, अब यह बेजान पूर्ण शहर के चौराहों और तिराहों पर लगे फुव्वारें भी सड़क हादसों को जन्म दे रहे है। शाम ढलते ही प्रकाश आदि की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसों का केन्द्र बन गए है। उन्होंने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। मांग करने वालों में अन्य कांग्रेसियों में शहर के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम वर्मा, राधा वल्लभ गुप्ता, राजाराम, महेन्द्र सिंह अरोरा, राहुल यादव, धर्मेन्द्र ठाकुर, हफीज चौधरी, अशफाक, रिजवान, शमीम, महफूज बंटी, नरेन्द्र गंगराले, केके गुप्ता, सीताराम भारती, दिनेश भैरवे, राजू बोयत, दामोदर राय, गीता राठौर, ममता त्रिपाठी, अनिल तलरेजा, नरेन्द्र खत्री, राजेन्द्र वर्मा, आशीष गुप्ता, सचिन जैन, विशाल सेन, दिलीप राठौर, अमित अग्रवाल, जय यादव, राजू सेन, संतोष ताम्रकार, राजेश अग्रवाल आदि शामिल है।
००००
खिलाड़ी की याद में बेडमिन्टन प्रतियोगिता 18 से
श्रद्धांजली अर्पित कर करेंगे खिलाड़ी को याद
सीहोर। शहर के होनहार बेडमिन्टन खिलाड़ी हेमंत परमार की स्मृति में आगामी 18 नवंबर से शहर के एमपीईबी कालोनी में बेडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उसके साथ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी और खिलाड़ी उसको श्रद्धांजली अर्पित करेंगे।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि शहर के प्रतिभाशाली बेडमिन्टन खिलाड़ी हेमंत परमार का गत दिनों पहले एक हादसे के दौरान निधन हो गया था, इसलिए उनकी स्मृति में शहर के एमपीईबी कालोनी के इंडोर बेडमिन्टन हाल में आगामी 18 नवंबर से तीन दिवसीय बालक वर्ग बेडमिन्टन जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जिला स्तर पर होगा आयोजन
श्री दीक्षित ने बताया की इसके लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी आनंद स्वामी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजन समिति की बागडोर बेडमिन्टन कोच शाकिब खान को सौंपी गई है। इसके अलावा एक समिति का गठन किया गया जो सभी विद्यालयों के बेडमिन्टन खिलाडिय़ों से संपर्क करेंगे।
अंडर-14 और अंडर-19
जिले की प्रतिभाओं को निखारने और उनको मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के एमपीईबी कालोनी में स्थित इंडोर स्टेडियम में हेमंत परमार जिला स्तरीय बेडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें अंडर-14 और अंडर-19 के बेडमिन्टन खिलाडिय़ों को प्रवेश दिया जाएगा।
Santosh Gangele