‘‘क्लीन-ग्रीन-यूनिक अजमेर’’ का छठा चरण 16 नवम्बर को

ajmer unique Logoअजमेर। द सोसायटी ऑफ यूनिक अजमेर के द्वारा छठा चरण 16 नवम्बर को चलाया जायेगा। सोसायटी अध्यक्ष कंवल प्रकाश ने बताया कि संस्था का ‘‘क्लीन-ग्रीन-यूनिक अजमेर’’ का छठा चरण रविवार 16 नवम्बर को सुबह 08 बजे अजमेर क्लब के पास स्वामी रामकृष्ण परमहंस सर्किल को स्वच्छ, सुन्दर व रंग रोशन कर निखारा जायेगा।
यूनिक उपाध्यक्ष व प्रोजेक्ट चैयरमेन जे.के. शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा इस अभियान के तहत पूर्व में पांच चरण पूरे कियें गये जिनमें बजरंगढ़ चौराहा, गांधी भवन चौराहा, ज्योतिबा फूले चौराहा, रवीन्द्रनाथ टैगोर सर्किल और अम्बेडकर सर्किल का सौंदर्यकरण किया जा चुका है। जिसमें आमजन व संस्थायें आगे होकर जुडती चली जा रही है।
यूनिक सचिव राजेश बंसल ने बताया छठे चरण में अजमेर की संस्कृति द स्कूल के साथ साथ विवेकानन्द केन्द्र, परोपकारिणी सभा के कार्यकर्ता भी श्रमदान करेगें। अभियान नगर निगम, संस्था व जनसहयोग से सम्पादित किया जा रहा हैं। शहर की जनता शहर के विकास एवं सौंदर्य में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इस योजना का साथ दें।
प्रोजेक्ट चैयरमेन
जे.के. शर्मा
मो. 9414355769
error: Content is protected !!