
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक नगर पालिका पुष्कर व नगर परिषद ब्यावर के चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिये आहूत की गयी। इस बैठक में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल, पुष्कर विधायक सुरेश रावत, किशनगढ़ विधायक व पुष्कर चुनाव प्रभारी भागीरथ चौधरी, देहात जिलाध्यक्ष बी.पी. सारस्वत, शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, ब्यावर चुनाव प्रभारी सुरेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में सम्पन हुई।इन चुनावों में प्रत्याशीयों की घोषणा तथा नामाकंन प्रक्रिया दाखिल होने के पश्चात शहर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दोनेां की क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड में दी गयी व्यवस्थाओं के अनुसार सक्रिय रूप से कार्य करेगें। बैठक में देानों पालिका व परिषद चुनाव की व्यवस्थित रूपरेखा सुनिश्चित की गयी तथा बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को इस सन्दर्भ में दायित्व दिया गया। जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि इन चुनावों में ब्यावर नगर परिषद में श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत प्रभारी होगें तथा श्री कंवल प्रकाश किशनानी उनके सहयोगी रहेगें। इसी प्रकार पुष्कर नगर पालिका चुनाव में पूर्व महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत विधायक श्री भागीरथ चौधरी के साथ शहर जिला की ओर से प्रभारी होगें तथा पार्षद श्री सम्पत सांखलां उनका सहयोग करेगें।
इस बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा इन चुनावों के मध्य नजर अजमेर जिला की प्रभारी श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा राज्य में श्रीमती वसुन्धरा राजे जी के नेतृत्व में हो रहे जनकल्याण के कार्यो से आम जनता में भा.ज.पा. के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। भदेल ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पालिकाओं, परिषदों व निगमों का सश्क्तिकरण करने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होने शहर के सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित की गयी जिम्मेदारी का पालन करने का आग्रह किया।
जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि लोकतंत्र में पालिका स्तर के चुनाव एक पर्व के रूप में लेने चाहिये। क्योकि इसमें चुने जाने वाले प्रतिनिधियों का जनता के साथ सीधा संवाद होता है। उन्होने पुष्कर व ब्यावर के इस चुनावी पर्व में अजमेर शहर की भी सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए यह कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी व वसुन्धरा राजे जी के नेतृत्व में भाजपा इन दोनों स्थानों पर विजय प्राप्त करेगी। देहात जिलाध्यक्ष बी.पी. सारस्वत ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जी के मिशन 46 के तहत अजमेर जिले में भी सभी कार्यकर्ताओं के समन्वय व आमजन की आर्शीवाद से दोनों क्षेत्रों में भाजपा जीतेगी। विधायक भागीरथ चौधरी ने अजमेर शहर जिले के चुनावी प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि शहर के जिम्मेदार लोगों द्वारा सहयोग से इन चुनावों में सम्बल मिलेगा। इस अवसर पर ब्यावर के प्रभारी पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मंच संचालन महामंत्री सोमरत्न आर्य ने किया। धन्यवाद कि रस्म विनिता जैमन ने निभाई।
सदस्यता अभियान
बैठक में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान को सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से चलाने के लिये पूर्व सभापति श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत को सदस्यता अभियान का शहर जिला संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष श्री जयकिशन पारवानी को शहर जिले का सहसंयोजक का दायित्व देने की घोषणा की। श्री शेखावत व पारवानी का सदस्यता अभियान के पूर्व संयोजक प्रो. बी.पी. सारस्वत सहित भाजपा पदाधिकारियों ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
केन्द्रिय मंत्रीयों का सम्मान समारोह
बैठक में तय किया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मंत्रीमण्डल में अजमेर जिलें के सांसद श्री सांवरलाल जाट को जल संसाधन एवं गंगा परियोजना मंत्री बनाये जाने पर श्री जाट का तथा इस अवसर पर अजमेर आ रहे नवनियुक्त केन्द्रिय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया का संयुक्त अभिनन्दन समारोह स्थानीय लक्ष्मीनैन समारोह स्थल पर दिनांक 15 नवम्बर शनिवार दोपहर 12 बजे आयोजित किया जायेगा। यह अभिनन्दन समारोह भाजपा शहर जिला एवं देहात जिला अजमेर तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जायेगा, जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता, मोर्चो व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधगण भाग लेगें।
श्री सांवरलाल जाट जी के अजमेर आगमन पर कल स्वागत
केन्द्रिय जल संसाधन मंत्री श्री सांवरलाल जाट के मंत्री बनने के पश्चात पहली बार गुरूवार कल 13 नवम्बर को अजमेर आगमन पर प्रातः 11 बजे स्थानीय घुघरा घाटी पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने सभी कार्यकर्ताअेां ने निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है।
इस अवसर पर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, डॉ0 कमला गोखरू, श्री आशीष चतुर्वेदी, श्री कैलाश कच्छावा, डॉ0 प्रियशील हाडा, श्री जयकिशन पारवानी, श्री संजय खण्डेलवाल, श्री सी0पी0 गुप्ता, श्रीमती विनीता जैमन, श्रीमती सम्पत भाटी, श्री कंवल प्रकाश किशनानी, श्री रविन्द्र जसौरिया, श्री सम्पत सांखला, श्री सुरेश शर्मा, श्री भागीरथ जोशी, श्री सुभाष खण्डेलवाल, श्री सतीश बंसल, ंश्री तुलसी सोनी, श्री हीरा लाल जीनगर, श्री जोगेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री रामकिशन प्रजापति, श्री दिनेश अग्रवाल, श्री उमेश गर्ग, श्री ओम प्रकाश भडाणा, श्री रमेश सोनी, श्री आनन्दसिंह राजावत, श्री नरपतसिंह कच्छावा, श्री जे.के. शर्मा, श्री राजकुमार ललवानी, श्री रमेश मारू, श्री रमेशचन्द लालवानी, श्री राजेश घाटे, श्री सोहन शर्मा, श्री देवेन्द्रसिंह शेखावत, श्री रंजन शर्मा, श्री अश्विनी रावत, श्री दयाल सिवासिया, श्री हेमन्त सांखला, श्री शरद गोयल, श्री शेलैन्द्र सतरावला, श्री बलराम हरलानी, श्री हेमेन्द्र जैन, श्री सुनील जैन, श्री सुरेशचन्द चारभुजा, श्री संजीव नागर, पूर्व पार्षद, श्री वासुदेव कुन्दनानी, श्री योगेश कुमार शर्मा, श्री दलजीत सिंह, श्री दिनेश चौहान, श्री पवन कुमार, श्री दीपेन्द्र कुमार लालवानी, श्री पवन सिवासिया, श्री ताराचन्द सिवासिया, श्री मोईन खान, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्री राजवीर कुमावत, श्री सलीम भाई, श्री जितेन्द्र अरोड़ा, श्रीमती भारती श्रीवास्तव, श्री महेन्द्र जादम, श्री इब्राहिम फकर, श्रीमती नौरत डेंडवाल, श्री गौरव टांक, श्री कमल पंवार, श्री ताराचन्द, श्री ओम प्रकाश बाकोलिया, श्री रमेश मेघवाल, श्री शेखर थोरी, श्री मंजीत सिंह, श्री रणवीर सिंह खुराना, श्री हितेश वर्मा, श्री फरहद सांगर, श्री रमेश चेलानी आदि उपस्थित थे।
कंवल प्रकाश किशनानी
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
मों. 9829070059