अजमेर। कोटा, बूंदी, बांरा, झालावाड़, अजमेर, भीलवाडा, चितौडगढ़ एवं राजसमंद जिले के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती रैली 27 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक बूंदी के जिला खेल संकूल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
बूंदी की सेना भर्ती रैली में सैनिक सामान्य पद, सैनिक क्लर्क/एस.के.टी, सैनिक नर्सिंग सहायक और सैनिक तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। रैली में 27 नवम्बर को झालावाड एवं चितौडगढ़, 28 नवम्बर को बूंदी, 29 नवम्बर को कोटा एवं बांरा, 30 नवम्बर को भीलवाडा व राजसमन्द, 1 दिसंबर को अजमेर व बाहरी जिले के अनुमति प्राप्त अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चिकित्सा एवं दस्तावेज हेतु 2 से 5 दिसम्बर आरक्षित है। 29 जनवरी 2015 को सेना भर्ती कार्यालय कोटा में प्रवेश पत्र वितरण किया जाएगा। सामन्य प्रवेश परीक्षा 1 फरवरी 2015 को कोटा में आयोजित होगी।