श्री द्वारा महिलाओं को खाद्य सामग्री निर्माण प्रशिक्षण प्रारम्भ

खाद्य सामग्री निर्माण प्रशिक्षण मे मौजूद महिलाएं। फोटो- नरेन्द्र बोहरा
खाद्य सामग्री निर्माण प्रशिक्षण मे मौजूद महिलाएं। फोटो- नरेन्द्र बोहरा

ब्यावर (हेमन्त साहू) । श्री रूरल फाउण्डेशन सोसायटी, श्री सीमेन्ट लि. ब्यावर द्वारा श्री शक्ति योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत श्यामगढ़ के नीमगढ़ गांव के ऑगनवाड़ी केन्द्र में ग्रामीण महिलाओं में कौशल विकास हेतु एक माह का खाद्य सामग्री प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया। समाज सेवा अधिकारी अमित टाक ने बताया कि कम्पनी द्वारा महिलाओं मे हुनर का विकास करने व आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के पशिक्षण दिये जा रहे है जैसे ब्यूटी पार्लर, सिलाई एवं बैग निर्माण प्रशिक्षण, खाद्य सामग्री आदि। इसी उद्देश्य से आज केन्द्र पर ग्रामीण महिलाओं की रूचि अनुसार पापड़, अचार, मुरब्बा, मंगोड़ी, पपड़ी व खिंचा आदि बनाने हेतु एक माह का प्रशिक्षण शुरू किया गया जिससे गांव की पच्चीस महिलाऐं लाभान्वित होगी। इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिलाऐं नये तरीके से घरेलू पापड़, अचार, मुरब्बा, मंगोड़ी आदि बनाना सीखेगंी जिससे वे घरेलू उपयोग के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर होगी व अपनी आजीविका स्वयं चला सकेगी। पूर्व सरपंच एस.के.मस्ताना ने कम्पनी द्वारा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक विकास हेतु किये जा रहे सहयोग की सराहना की तथा अधिकारियों को धन्यवाद दिया। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने कम्पनी की विभिन्न योजनाओ से अवगत कराते हुऐ उन्हें इनका अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में ऑनगवाड़ी कार्यकर्ता,कम्पनी अधिकारी मनोज बियाणी, ट्रेनर व महिलाऐं उपस्थित थी।

error: Content is protected !!