
ब्यावर (हेमन्त साहू)। शहर मे बढ रहे अतिक्रमण से बाजार हो मुख्य मार्ग पर निकलना दुर्भर हो गया है। मार्ग किनारे खडे ठेले, दुकानो के बाहर खडी अव्यवस्थित टु व्हीलर, बीच मार्ग खडे वाहन मार्ग से निकलने वाले राहगीरो का रास्ता जाम कर रहे है। परेशान नागरिको द्वारा शिकायत करने पर गुरुवार को नगर परिषद अतिक्रमण विभाग के प्रभारी रतनसिंह के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटवाया एवं बीच मार्ग खडी मोटरसाइकिलो एवं कास को जब्त कर परिषद ले गए। उसी दौरान कार मालिक अतिक्रमण प्रभारी से उलझ कर कार छोडने के लिए दबाव बनानग लगा। लेकिन अतिक्रमण टीम ने परवाह किये बगैर कार को जब्त कर परिषद ले आई। कार मालिक भाजपा नेता रिखब खटौड को लेकर आ गए। खटौड ने कार छोडने को कहा लेकिन राजधर्म अतिक्रमण प्रभारी रतनसिंह कार को जेसीबी से उठा कर ले गए। कार छोडने को लेकर हंगामा देखकर भीड जमा हो गई।