अजमेर। निकाय चुनाव-2014 के तहत आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन के बाद ब्यावर में कुल 182 अभ्यर्थी एवं पुष्कर में 72 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। रिटर्निंग अधिकारी ब्यावर श्री भगवती प्रसाद के अनुसार निकाय चुनावों के तहत ब्यावर नगरपरिषद के 45 वार्डों के लिए आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन तक कुल 66 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। इस प्रकार अब कुल 182 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में डटे है। रिटर्निंग अधिकारी पुष्कर श्री संजय कुमार माथुर के अनुसार निकाय चुनाव के तहत पुष्कर नगरपालिका के 20 वार्डो के लिए अब कुल 72 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। इस प्रकार कुल 15 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए है।