अस्पतालों में सफाई व सुविधाओं के प्रति सजग रहे

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, जिले में स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
अजमेर 27 नवम्बर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डाॅ. राजेश खत्राी ने जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों के प्रभारियों को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं सुविधाओं के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की नियमित माॅनिटरिंग की जानी चाहिए।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक गुरूवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजीव गांधी सभा भवन में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. खत्राी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, अतः सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अस्पतालों में प्रसव कक्षों, वार्डो, शौचालयों एवं परिसर की सफाई में कोताही ना बरती जाए।
उन्होंने बताया कि विश्व एड्स दिवस पर आगामी एक दिसम्बर को विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर बजरंगढ़ पर कैंडल द्वारा रोशनी, अन्तर-विभागीय वर्कशाॅप, जागरूकता हेतु नर्सिंग विद्यार्थी, आशा व स्वयंसेवी संस्थाओं की रैली, रक्तदान शिविर, हस्ताक्षर अभियान, स्वास्थ्य शिविर जिसमें एचआईवी जांच शामिल हो एवं रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ व एचआईवी मुक्त भारत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. लाल हरचन्दानी ने कन्या भू्रण हत्या रोकने के लिए किए गए प्रयासों की भी जानकारी दी, उन्होंने संस्थागत प्रसव, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच संबंधी रिपोर्ट पर चर्चा की एवं प्रतिभागियों के सुझाव आमंत्रित किए। प्रभारी ड्रग वेयर हाउस डाॅ. मोहित देवल ने निशुल्क दवा योजना के तहत उपलब्ध दवाओं के स्टाॅक संबंधी जानकारी प्रदान की।
बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के सामंज्स्य से माईक्रो प्लानिंग कार्यक्रम पर चर्चा हुई। जिससे स्कूलों में पानी की टंकियों की नियमित सफाई व नमूनों की जांच, बच्चों की स्वास्थ्य जांच आदि के संबंध में भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिले प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी(पी.एम.ओ.) महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
error: Content is protected !!