बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

अजमेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने कहा कि स्वरोजगार प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर होकर समाज के विकास में सहभागी बनेंगी।
श्री कुमार आज अपने कक्ष में आयोजित बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण के बाद रोजगार हेतु ऋण देकर उद्यमशीलता को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए, जिससे महिलाएं परिवार व समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सके। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के लक्ष्यों व प्रशिक्षण कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी ली एवं निर्देश प्रदान किए।
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की निदेशक श्रीमती राका रानी उपाध्याय ने बताया कि संस्थान द्वारा स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत डेªस डिजाईनिंग, ब्यूटी पार्लर मेनेजमेंट, कम्प्यूटर टेली, बेग मेकिंग, हेण्डीक्राफ्ट, आरातारी, जरदौजी आदि शार्ट टर्म कोर्सेज के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। संस्थान द्वारा नवाचार के तौर पर जल्द ही महिलाओं को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहयोग से हेडपम्प रिपेयरिेंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया की रूरल सेल्फ एम्लाॅयमेन्ट टेªनिंग(आर-सेटी) के तहत संस्थान द्वारा गनाहेडा ग्राम को गोद लिया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों में स्वरोजगार एवं वित्तिय साक्षरता को बढावा देना है।
बैठक में संस्थान की अक्टूबर-दिसंबर 2014 की प्रगति रिपोर्ट, नये प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम, आर सेटी के प्रशिक्षणार्थियों को ऋण सुविधा से जोडनें पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिन्धी, अग्रणी बैंक जिला प्रबन्धक श्री अशोक सिंघल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।