कलक्टर डॉ. आरूषि मलिक अधिकारियों के साथ सफाई करेंगी

aarushi a malik thumbअजमेर।  जिला कलक्टर डॉ. आरूषि मलिक राजस्थान स्वच्छ सप्ताह के तहत अजमेर में प्रारम्भ किए गए स्वच्छता अभियान में कल 9 दिसम्बर को अलवर गेट चौराहे से मेयो कॉलेज मार्ग पर सफाई करेंगी। नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर.मीना ने बताया कि कलक्टर डॉ. मलिक कल प्रात: 9 बजे जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ सफाई कार्य को अंजाम देंगी। सफाई कार्य अलवर गेट चौराहे से शुरू होकर मेयो कॉलेज की तरफ जाने वाले मार्ग की ओर होगा।

error: Content is protected !!