कंपनी को नई उचाईयो पर ले जाने का सफल प्रयास


अजमेर। ब्यावर रोड स्थित हिन्दुस्तान मशीन टूल लिमिटेड अजमेर की ओर से शनिवार को नवनिर्मित मशीन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। एचएमटी मषीन टूल्स लिमिटेड, अजमेर के प्रांगण में शनिवार को विष्वस्तरीय उत्पाद सीएनसी हैवी डयूटी सिलैन्ड्रीकल ग्राइन्डिंग मशीन का मुख्य अतिथि बी. एम. शिवशंकर, प्रबंध निदेषक, एचएमटी मशीन टूल्स लिमिटेड, मुख्यालय बैगलोर के कर-कमलों द्वारा किया गया। लोकार्पण समारोह का सभापतित्व के. रविन्द्रन, महा प्रबंध मार्केटिंग, एचएमटी मशीन टूल्स लिमिटेड, बैगलोर द्वारा किया गया । लोकार्पण समारोह में विभिन्न विशिष्ट व्यक्ति, गणमान्य अतिथि, कस्टूमर्स एवं सप्लायर्स उपस्थित थे। बी.एम. शिवशंकर, प्रबंध निदेशक ने अपने उद्घाटन संदेश में उन अभियंताओं एवं कर्मचारियों की भावभीनी प्रशंसा की जिन्होंने इस विलक्षण उत्पाद के विकास एवं निर्माण में अथक प्रयास कर अपना योगदान दिया।
इस लोकार्पण समारोह के अवसर पर नवीन गोखरू, महाप्रबंधक, एचएमटी अजमेर ने अभिव्यक्त किया कि एचएमटी अजमेर संस्थान अपनी स्थापना के प्रारम्भ से ही निर्माण एवं नए उत्पाद विकास के क्षेत्र में ’’अग्रणी’’ रहा है । यह मशीन भी आयात स्थानापन्न की श्रृंखला में नया उत्पाद है। के. रविन्द्रन, जो एचएमटी मुख्यालय बैगलोर से पधारे, उन्होंने मशीन का रूपांकन एवं गुणवता विवरण देखकर कर्मचारियों की प्रशंसा की तथा कहा कि इस विशिष्ट उत्पाद को बाजार में बेचने की संभावनाएं वृहत है। पी. के. सक्सेना, संयुक्त महा प्रबंधक (डिजाइन) ने अभिव्यक्त किया कि यह सीएनसी मशीन कम्प्यूटर प्रणाली से नियंत्रित है तथा ऐ. सी. डिजिटल ड्राइव से सुसज्जित है तथा मशीन में प्रयुक्त समस्त कलपूर्जे विष्व में उपलब्ध उत्तम गुणवता के है । इस मषीन का भारतीय रेल्वे, स्टील उद्योगो, मुद्रण संस्थानों एवं उर्जा क्षेत्र के संस्थानों में वृहत उपयोग होगा।
समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सांवरलाल जाट आमन्त्रित थे। लेकिन जाट पारिवारिक कारण से समारोह में नहीं आ सके। इसलिए लिमिटेड के डॉयरेक्टर ने मशीन का लोकार्पण किया। समारोह के बाद डॉयरेक्टर व अधिकारियों ने पत्रकारों को सम्बोधित कर हिन्दुस्तान लिमिटेड की ओर से किए जा रहे कार्यों तथा मशीनों की जानकारी दी। समारोह में एचएमटी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
-सुमित कलसी
फोटो: विकास वर्मा