दिल्ली में विधानसभा चुनाव का विगुल बज चुका हैं। जहां एक ओर तरफ ठंड पर सितम जारी है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कि सियासत गर्म हो गई है। सभी पार्टीया जनता को लुभाने की कोशिश में लगी हुई हैं। दिल्ली में चुनाव के दिन करीब आने के साथ ही चुनावी टक्कर कांटे की होती जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जहां भारतीय जनता पार्टी अपने जीत को लेकर आश्वस्त हैं वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से अपनी जीत पक्की नजर आ रही है। दूसरी ओर कांग्रेस में इस बार भी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ खास उत्साह नहीं दिख रहा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच एबीपी न्यूज-नीलसन के ताजा सर्वे नतीजों के मुताबिक बीजेपी बड़ी पार्टी के रुप में तो उभर कर सामने आ रही है, लेकिन उसे बहुमत मिलता दिख नहीं रहा है। पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े से दो सीट कम यानी 34 सीटों पर ही सिमट जाएगी। वहीं आम आदमी पार्टी इतिहास दोहराने की ओर बढ़ रही है। सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी एक बार फिर 28 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस भी अपनी मौजूदा सीट यानी 8 सीटों को बरकरार रख पाने में कामयाब रहेगी।
गौरतलब है कि यह सर्वेक्षण पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने से पहले किया गया। सर्वे के मुताबिक, जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है मुकाबला कांटे का होता जा रहा है।
एबीपी-नीलसन की ओर से नवंबर और दिसंबर में कराए गए सर्वे के अनुसार भाजपा को 45 और 46 सीटें मिल रही थी। इस सर्वे के अनुसार दिल्ली में अगर अभी चुनाव होते हैं तो भाजपा को 11 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है, जबकि आम आदमी पार्टी को 10 से अधिक सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है। अगर पिछले चुनाव की बात करें तो भाजपा जहां 32 सीटों पर कब्जा जमाया था, वहीं आप पार्टी को 28 सीटें। इस तरह से भाजपा को ताजा सर्वे में महज दो-चार सीटों का फायदा हो सकता है, जबकि आम आदमी पार्टी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं रहेगी।
कांग्रेस भी एबीपी न्यूज के पिछले दो सर्वे के मुकाबले जनवरी के सर्वे में अपनी सीटों में इजाफा कर पाने में कामयाब होती दिख रही है।
एबीपी न्यूज के जनवरी का सर्वे पिछले विधानसभा के नतीजों के बहुत करीब है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 32, आम आदमी पार्टी को 28 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं। दो सीटें अन्य के खाते में गई थीं। इस बार के सर्वे में बीजेपी को दो सीटें बढ़ रही हैं, जबकि ‘आप’ और कांग्रेस की सीटें जस की तस हैं।
http://samachar4media.com/