मतगणना दलों को प्रशिक्षण 3 फरवरी को

अजमेर, 24 जनवरी। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 के लिए नियुक्त मतगणना दलों को आगामी 3 फरवरी को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आॅडिटोरियम हाॅल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं मतगणना पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे तथा गणन सहायक प्रथम को प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

error: Content is protected !!