फिर उठी प्रियंका को आगे लाने की मांग

priyanka_gandhiनई दिल्ली| दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होते देख पार्टी मुख्यालय के बाहर एक बार फिर ‘प्रियंका लाओ’ के नारे लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग करते देखा गया। पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता ‘प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ’ लिखे बैनर थामे नजर आ रहे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ता जगदीश शर्मा ने किया। प्रियंका को पार्टी में लाने की मांग पहली बार नहीं उठी है। लोकसभा चुनाव के नतीजों व हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद भी ऐसा ही प्रदर्शन देखने को मिला था।

error: Content is protected !!