चेटीचंड जुलूस के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएं करें

dr. s g baheti 1जिला कलेक्टर
अजमेर
महोदय,
21मार्च शनिवार को चेटीचंड का उत्सव होता है जिसमे
सिन्धी समाज के सभी भाई बहन एक विशाल जुलुस के रूप में पूरे शहर में नाचते गाते विभिन्न झांकियो के साथ निकलते है तथा पूरा शहर ही इस कार्यक्रम में सम्मिलित होता है।
सडको की मरम्मत,सफाई व यातायात की समुचित व्यवस्था के साथ बिजली पानी की व्यवस्था सही हो साथ ही सडक व गलियों में लटकते तारो कोtight किया जाए व झुलते तारो को ऊपर किया जाए ताकि झांकिया सुचारू निकल सके तथा कोई अनहोनी ना हो।
आशा है आप सभी व्यवस्थाओ को सुनिश्चित करेंगी।चेटीचंड की अग्रिम बधाई।
भवदीय,
डॉ श्रीगोपाल बाहेती,पूर्व विधायक

error: Content is protected !!