जिला स्तरीय सम्पर्क समाधान बैठक आयोजितः जनसुनवाई में प्रकरण हुए दर्ज

अजमेर, 12 मार्च। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने कहा कि राजस्थान सम्पर्क व ई-सुगम पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जानी चाहिए।
श्री कुमार आज कलेक्टेªट स्थित राजस्थान आई.टी. केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय सम्पर्क समाधान बैठक के तहत आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ई-सुगम पोर्टल अब प्रभावी नही रहा है, लेकिन उक्त पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण आवश्यक है। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज जनसमस्याओं का निराकरण करने हेतु आवश्यक है कि अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल पर लाॅग-इन कर दर्ज प्रकरणों को देखें एवं उनके निस्तारण हेतु संवेदनशील व सजग होकर कार्य करे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज आॅनलाईन प्रकरणों का जनसुनवाई के दौरान निस्तारण कर पोर्टल पर दर्ज किया जाना चाहिए। यदि किसी प्रकरण के संबंध में कार्यवाही जारी है तो उसका उल्लेख भी पोर्टल पर किया जाना चाहिए। जिससे आमजन को समयबद्ध सीमा में समस्या का निस्तारण कर राहत पहुंचाई जा सके।
जनसुनवाई के दौरान के दौरान आमजन की समस्याओं से सम्बद्ध विभिन्न प्रकरणों को दर्ज व निस्तारण किया गया। गुलाबबाडी निवासी श्री रविन्द्र कुमार ने नाली निर्माण हेतु प्रार्थना पत्रा प्रस्तुत किया, जिस पर नगर-निगम आयुक्त श्री नारायण मीणा ने उक्त समस्या के शीघ्र निराकरण की बात कही। बोराडा निवासी श्री कृष्णराव आर्य ने सडक व नाली निर्माण का प्रकरण प्रस्तुत किया, जिस पर अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को उचित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। पंचशील योजना निवासी जया पुरसनानी ने पडौसी द्वारा अवैध निर्माण व अतिक्रमण, यशोदा देवी ने वेतन स्थरीकरण, दौराई निवासी नुसरत अली ने विद्युत कनेक्शन, मदारपुरा निवासी गुलाबसिंह ने खेत से रास्ता निकालने, रूपनगढ निवासी प्रवीण ने अवैध खनन एवं माखुपुरा निवासी संजय कुमार ने बीपीएल योजना में शामिल करने हेतु प्रार्थना पत्रा प्रस्तुत किया। जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिंधी, प्रभारी अधिकारी राजस्थान सम्पर्क अजमेर डाॅ. राष्ट्रदीप यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश खत्राी, उपनिदेशक सामाजिक न्याय व आधिकारिता विभाग श्रीमती विजयलक्ष्मी गौड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।