
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। केन्द्रीय मंत्री गिरीराजसिंह द्वारा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के विरुद्ध अमयार्दित टिप्पणी करने पर कांग्रेस के पुर्व सभापति डा. मुकेश मौर्य, मेघराज बोहरा, मनोज चौंहान के नेतृत्व में शुक्रवार दिन मे शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चांगगेट बाहर महात्मा गांधी सर्कल पर केन्द्रीय मंत्री गिरीराजसिंह का पुतला जलाकर गिरीराजसिंह हाय- हाय, भाजपा हाय-हाय वसुंधरा हाय- हाय की जमकर नारे लगाते हुए रोष व्यक्त किया। कांग्रेस एससी जिलाध्यक्ष बोहरा एवं पूर्व सभापति डॉ. मुकेश मौर्य व मनोज चौंहान ने कहा महिलाओ के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वाले मंत्री को बर्खास्त करे। कांग्रेस सेवादल प्रदेश मुख्यसंगठक कल्पना भटनागर ने कहा की भारतीय संस्कृति का झूठा दिखावा करने वाले केंद्रीय मंत्री द्वारा सोनियाजी के प्रति की गई गलत टिप्पणी की कांग्रेस निंदा करती है। इस मौके पर कांग्रेस के सोहन मेंवाडा, बालुराम सेन, गोविन्द साहू, दीपसिंह काठात, जगदीश शर्मा, मदन मेघवंशी, ललित चौंहान, राजेन्द्र तुनगरिया, भुपेन्द्रपाल पंवार, रामलाल खोरवाल सहित अनैक लोग मौजुद थै।